फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Hiten Tejwani To Make Comeback With Sab Tv Show With Balika Vadhu Fame Actress Toral Rasputra

टीवी पर वापसी करने वाले हैं हितेन तेजवानी, इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर

Fri, 11 May 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 11 May 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Hiten Tejwani To Make Comeback With Sab Tv Show With Balika Vadhu Fame Actress Toral Rasputra
हितेन तेजवानी

'बिग बॉस 11' खत्म होने के बाद करीब चार महीने तक छोटे पर्दे से दूर रहे हितेन तेजवानी जल्द वापसी करने जा रहे हैं। वह एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा में नजर आएंगे। शो की कास्टिंग फिलहाल चल रही है, हालांकि, हितेन के नाम पर मुहर लग चुकी है। वहीं, उनकी हीरोइन का नाम भी लगभग तय हो चुका है।

विज्ञापन

हितेन के साथ होगी 'बालिका वधू'

Hiten Tejwani To Make Comeback With Sab Tv Show With Balika Vadhu Fame Actress Toral Rasputra
Toral Rasputra
हितेन तेजवानी के कमबैक शो में उनके साथ एक्ट्रेस तोरल रसपुत्र नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकर्स तोरल को क्रियेटिव टीम में शामिल करने पर भी विचार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि शो के मेकर्स से उनकी बात चल रही है, मगर अभी तक कुछ कंफर्म नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी साथ काम कर चुके हैं हितेन-तोरल

हितेन तेजवानी का कमबैक शो 'सब टीवी' पर प्रसारित होगा। हालांकि, यह पहला मौका नहीं होगा जब हितेन और तोरल साथ काम करेंगे। इससे पहले वे दोनों नाटक 'आई लव यू टू' में साथ काम कर चुके हैं। 'बिग बॉस 11' की वजह से हितेन को यह नाटक छोड़ना पड़ा, जिसके बाद टीवी एक्टर करण मेहरा ने उनकी जगह ली। 
विज्ञापन

दो साल बाद हितेन की वापसी

हितेन तेजवानी ने साल 2000 में टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' से करियर शुरू किया था। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुटुंब', 'हमारी हिटलर दीदी' जैसे मशहूर शोज मेंं नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वह साल 2016 में सीरियल 'गंगा' में नजर आए थे। वहीं, तोरल ने 'बलिका वधू' सीरियल में 'आनंदी' का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। इन दिनों वह 'मेरे साईं' प्रोग्राम में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed