फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Himanshi Khurana Shared her Photos from hospital fans worried about her health

Himanshi Khurana: 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती, तस्वीर देखकर फैंस को सताई सेहत की चिंता

Tue, 14 Jan 2025 02:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Jan 2025 02:40 PM IST
सार

Himanshi Khurana: 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना ने हाल ही में अस्पताल से अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस को उनकी सेहत को लेकर चिंता हो गई है।
 

विज्ञापन
Himanshi Khurana Shared her Photos from hospital fans worried about her health
हिमांशी खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमे वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं।  हालांकि, उन्हें अस्पताल क्यों जाना पड़ा इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस अभिनेत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक, इन फिल्मी सितारों ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

विज्ञापन

तस्वीर में अस्पताल में दिखीं हिमांशी

पोस्ट में हिमांशी अस्पताल के बिस्तर पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह अस्पताल में भी शांत नहीं बैठ सकीं, क्योंकि उनके ब्रांड का लॉन्च नजदीक था। फैंस ने कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं कीं। कई फैंस ने उनकी हिम्मत की सराहना की। एक यूजर ने टिप्पणी की, “आप सच में बहुत मजबूत हैं, जो बुखार होने के बावजूद पूरा दिन शूटिंग करती हैं।” हिमांशी ने अस्पताल में भर्ती होने की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें फ्लू हुआ है।

फैंस को स्वास्थ्य अपडेट का इंतजार

अभी तक अभिनेत्री ने अपनी सेहत के बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, उनके फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। एक अलग इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने अस्पताल में मिलने आए मेहमानों की एक क्लिप भी साझा की थी।
Madhuri Dixit: मकर संक्रांति पर माधुरी दीक्षित ने खरीदी करोड़ों की कार, पति श्रीराम नेने के साथ वायरल वीडियो

विज्ञापन

बिग बॉस 13 से खूब हुईं लोकप्रिय

हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में मॉडलिंग से की थी। उन्होंने मिस लुधियाना का खिताब जीता था। फिर उन्होंने पंजाबी सिनेमा में 'सड्डा हक' फिल्म से डेब्यू किया, जिसके बाद उनकी लोगों के बीच खास पहचान बन गई। बॉलीवुड में उनका डेब्यू 'जीत लेंगे जहां' (2012) फिल्म से हुआ। हिमांशी खुराना को बिग बॉस 13 की वजह से खूब लोकप्रियता हासिल हुई। पिछले साल वह आसिम रियाज के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed