फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Harshad Chopda Romantic Serials List Kis Desh Mein Hai Meraa Dil Tere Liye Dharampatni Humsafar Bepannah

Harshad Chopda: ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में हर्षद चोपड़ा, इन रोमांटिक सीरियल में भी फैंस ने किया पसंद

Mon, 31 Mar 2025 09:35 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 31 Mar 2025 09:35 AM IST
सार

इन दिनों हर्षद चोपड़ा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, उनका ये पसंदीदा एक्टर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में लीड रोल में दिखेगा। इस सीरियल के अलावा भी हर्षद कई रोमांटिक सीरियल का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
Harshad Chopda Romantic Serials List Kis Desh Mein Hai Meraa Dil Tere Liye Dharampatni Humsafar Bepannah
हर्षद चोपड़ा सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' की को-एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda

विस्तार

जल्द ही अभिनेता हर्षद चोपड़ा सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में नजर आएंगे। इस रोमांटिक सीरियल में उनके साथ शिवांगी जोशी बतौर हीरोइन दिखेंगी। पहले भी कई रोमांटिक सीरियल का हिस्सा हर्षद रहे हैं, इन सीरियल्स में हर्षद का रोमांटिक अंदाज, अभिनय दर्शकों को खूब भाया है। जानिए, हर्षद चोपड़ा के हिट रोमांटिक सीरियल और किरदारों के बारे में। 

विज्ञापन


किस देश में है मेरा दिल
साल 2008 में सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में हर्षद चोपड़ा ने प्रेम का किरदार निभाया था, जो हीर (अदिति गुप्ता) से बेइंतहा प्यार करता है। अपने प्यार को पाने के लिए हीर और प्रेम को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी सीरियल से हर्षद चोपड़ा की फैन फाॅलोइंग बढ़ गई थी, वह टीवी सीरियल की दुनिया के सबसे चर्चित सितारे बन गए थे। 

विज्ञापन

तेरे लिए
साल 2010 में सीरियल ‘तेरे लिए’ में हर्षद चोपड़ा और अनुप्रिया कपूर ने अनुराग और तानी के किरदार निभाए थे। इस सीरियल की कहानी में अनुराग और तानी की शादी किशोवास्था में कर दी जाती है। इस रिश्ते को वे शुरुआत में स्वीकार नहीं करते हैं। बड़े होने पर अनुराग को किसी और लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन किस्मत उसे दोबारा तानी के प्यार का अहसास कराती है। इसके बाद भी कई उतार-चढ़ाव इनके जीवन में आते हैं। अनुराग एक एक्सीडेंट में सबकुछ भूल जाता है या किसी कारण से भूलने का नाटक करता है। आखिर में तानी और अनुराग एक हो जाते हैं। इस सीरियल का टाइटल ट्रैक ‘तेरे लिए…’ काफी पसंद किया गया था। अनुप्रिया कपूर और हर्षद की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी सराहा था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपत्नी
साल 2011 में टेलीकास्ट हुए इस सीरियल में हर्षद चोपड़ा ने मोहन और आसिया काजी ने कस्तूरी के किरदार निभाए थे। मोहन विदेश से पढ़कर आता है लेकिन किसी वजह से उसे अपने स्वभाव से अलग कस्तूरी से शादी करनी पड़ती है। कस्तूरी परंपरा को मानने वाली लड़की है। दोनों अलग-अलग स्वभाव के बावजूद कैसे एक-दूसरे से प्रेम कर बैठते हैं और तमाम उतार-चढ़ावों को देखते हुए एक खुशहाल शादी-शुदा जीवन जीते हैं, यह सीरियल की कहानी थी। 

हमसफर
सीरियल ‘हमसफर(2014)’ में हर्षद चोपड़ा ने साहिर आजीम का किरदार निभाया था। एक बिजनेसमैन के रोल में हर्षद सीरियल में नजर आए। इसमें शिवा पठानिया ने आरजू का किरदार निभाया। सीरियल की कहानी में साहिर की पहली पत्नी कई सालों से कोमा में है। साहिर ने अपनी पत्नी को वादा किया था कि वह हमेशा खुश रहेगा। इस दौरान आरजू और साहिर एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। कुछ वक्त बाद साहिर की पत्नी काेमा से बाहर आ जाती है, इसके बाद सीरियल की कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन आखिर में साहिर और आरजू एक हो जाते हैं।  

Harshad Chopda Romantic Serials List Kis Desh Mein Hai Meraa Dil Tere Liye Dharampatni Humsafar Bepannah
सीरियल 'बेपनाह' में जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda
बेपनाह
सीरियल ‘बेपनाह’ साल 2018 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ। इस सीरियल की कहानी में हर्षद चोपड़ा ने आदित्य और जेनिफर विंगेट ने जोया का किरदार निभाया था। इन दोनों को किस्मत बड़े अजीब तरह से मिलवाती है। आदित्य की पत्नी और जोया के पति का एक कार एक्सीडेंट होता है, जिसमें दोनों की मौत हो जाती है। बाद में आदित्य और जोया को पता चलता है कि उनके पति और पत्नी का अफेयर था। इस बात से आदित्य और जोया टूट जाते हैं। दोनों एक-दूसरे के गम के साथी बनते हैं। एक-दूसरे के गम में साथ देने के दौरान ही ये एक-दूसरे के करीब आते हैं। कैसे ये नई प्रेम कहानी बनती है, यही सीरियल की कहानी थी। इस सीरियल में जेनिफर और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed