फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Good News: Actor Aparshakti Khurana becomes father wife Aakriti Ahuja gives birth to baby girl

खुशखबरी: पिता बने अभिनेता अपारशक्ति खुराना, पत्नी आकृति आहूजा ने दिया बेटी को जन्म

Fri, 27 Aug 2021 04:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 27 Aug 2021 04:55 PM IST
सार

एक्टर अपारशक्ति खुराना पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी आकृति आहूजा खुराना ने शुक्रवार को बेटी को जन्म दिया है। इस बारे में अपारशक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।

विज्ञापन
Good News: Actor Aparshakti Khurana becomes father wife Aakriti Ahuja gives birth to baby girl
अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

एक्टर अपारशक्ति खुराना पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी आकृति आहूजा खुराना ने शुक्रवार को बेटी को जन्म दिया। इस बारे में अपारशक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। इस जोड़े ने अपनी बेटी का नाम अर्जोई ए खुराना रखा है। कुछ दिन पहले ही अभिनेता ने अपनी पत्नी की गोद भराई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में अपारशक्ति का पूरा परिवार साथ नजर आया था।

 

हेलमेट में नजर आएंगे अपारशक्ति

अपने बच्चे के जन्म के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए अपारशक्ति हाल ही में सभी काम पूरा कर चंडीगढ़ पहुंचे थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बाते करें तो वह पहली बार किसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अपारशक्ति अपनी फिल्म  "हेलमेट" की रिलीज को लेकर काफी उत्सुक है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिस में एक सामाजिक संदेश भी है। फिल्म में उनके साथ मोहनीश बहाल की बेटी प्रनूतन भी दिखाई देंगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aparshakti Khurana (@aparshakti_khurana)

 

Good News: Actor Aparshakti Khurana becomes father wife Aakriti Ahuja gives birth to baby girl
अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'दंगल' से डेब्यू था किया
अपारशक्ति ने बतौर रेडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत की थी। चंडीगढ़ में जन्में अपारशक्ति पहली बार कैमरे के सामने 'एमटीवी रोडीज' में आए थे। उन्होंने इस शो के लिए ऑडिशन दिया था। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने फिल्म 'दंगल' से अपना डेब्यू किया। बाद में वह 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'स्त्री', 'लुका छुपी', 'पति पत्नी और वो' के अलावा 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed