फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Tv Show Shooting Started Again Actress Ayesha Singh Posted on Instagram

TV: भीषण आग के बाद फिर से शुरू हुई 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग, शो की अभिनेत्री बोलीं- शो मस्ट गो ऑन

Sat, 11 Mar 2023 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 11 Mar 2023 07:39 PM IST
सार

हादसे के बाद भी शो की शूटिंग जारी है। इस बात की जानकारी खुद धारावाहिक में काम करने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह ने दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो स्टोरी शेयर करते  हुए शूटिंग शुरू होने की बात बताई है। 

विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Tv Show Shooting Started Again Actress Ayesha Singh Posted on Instagram
आयशा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी सीरियल 'गुम है किसी  के प्यार में' के सेट से शुक्रवार को एक बुरी खबर सामने आई थी। शो के सेट पर बीते दिन अचानक भीषण आग लग गई थी। इससे जुड़े वीडियोज भी सामने आए थे, जिसे देख लोगों के दिल दहल उठे थे। हालांकि, राहत की बात यह थी कि इससे किसी कलाकार को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा था। इस घटना के बीच शो से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Suhana Khan: शाहरुख की लाडली सुहाना का वीडियो लोगों को नहीं आया रास, यूजर्स बोले- तुम नहीं चलोगी बॉलीवुड में
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने दी जानकारी
दरअसल, हादसे के बाद भी शो की शूटिंग जारी है। इस बात की जानकारी खुद धारावाहिक में काम करने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह ने दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो स्टोरी शेयर करते  हुए शूटिंग शुरू होने की बात बताई है। अभिनेत्री की ओर से पोस्ट की गई मिरर सेल्फी में उन्हें तैयार होते हुए देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मुस्कुराइए और मजबूत बने रहिए...द शो मस्ट गो ऑन।''
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ram Charan: ऑस्कर से पहले प्रियंका के एलए वाले घर पत्नी के साथ पहुंचे साउथ स्टार राम चरण, परिवार संग तस्वीर आई


प्रोडक्शन हाउस की तरफ से बयान जारी
गौरतलब है कि शो के सेट पर शुक्रवार की शाम को अचानक आग लग गई थी। घटना के बाद वहां मौजूद सभी कलाकारों और क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया था। इस हादसे के बाद प्रोडक्शन हाउस कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स की तरफ से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया था। इस बयान में बताया गया था कि घटना के कारण और नुकसान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। बयान में यह भी कहा गया था कंपनी यह सुनिश्चित करेगी दर्शकों का लगातार मनोरंजन किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed