टीवी सीरियल में कई बार लोग इतना खो जाते हैं कि वह अपने चहेते सितारों की ऑनस्क्रीन जिंदगी में आई परेशानियों को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और इसी वजह से कई बार दर्शक सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। इस समय भी ट्विटर पर 'स्टार प्लस तुम पर शर्म आती है' ट्रेंड हो रहा है और इसके पीछे की वजह है सीरियल गुम है किसी के प्यार में।
2 of 4
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल गुम है किसी के प्यार में सीरियल में शुरू से ही लव ट्राएंगल दिखाया गया है। जहां विराट और सई पति पत्नी हैं, तो वहीं पत्रलेखा की शादी विराट के बड़े भाई से हुई है (जो की विराट का पहला प्यार थी)। अब पत्रलेखा को हमेशा विराट और सई के बीच में परेशानी पैदा करते हुए देखा जाता है। लेकिन अब दर्शक इसके बहुत ज्यादा लंबा खिंचने से परेशान हो गए हैं। ट्विटर पर दर्शकों का कहना है कि जब शो में देवर भाभी यानी विराट और पत्रलेखा के एंगल को अब क्यों दिखाया जा रहा है। हालांकि बता दें कि हालांकि बता दें कि मौजूदा समय में सीरियल में सई और विराट की दोबारा शादी हो चुकी है।
3 of 4
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : Instagram
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, जब अनुपमा, अनुज कपल हैं, इमली और आर्यन कपल हैं अक्षरा और अभिमन्यु कपल हैं, प्रीशा और रूद्र कपल हैं तो फिर गुम है किसी के प्यार में सीरियल में क्यों देवर भाभी उर्फ विराट और पत्र लेखा कपल्स से होड़ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा स्टार प्लस 21वीं सेंचुरी में भी बेकार स्टोरीज दिखाता है बंद करो ये चैनल देखना अनसब्सक्राइब कर दो।
4 of 4
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह से एक और यूजर ने लिखा सिर्फ स्टार प्लस ही नहीं बल्कि शेम ऑन जी टीवी, ऐसे शो बनाने के लिए घरेलू हिंसा वगैरह को बढ़ावा देने का काम करते हैं। जहां ट्विटर पर एक तरफ फैंस को विराट और पत्रलेखा का एंगल पसंद नहीं आ रहा है वहीं कई यूजर्स सोशल मीडिया पर यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि वह दोनों रियल लाइफ कपल हैं,लेकिन यूजर्स का कहना है कि ऑनस्क्रीन विराट और सई कपल के रूप में हैं, ऐसे में ट्रायएंगल दिखाने का कोई मतलब नहीं है।