फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Gavie Chahal Know about the actor who kicked 25 punches to Salman Khan in a film

Gavie Chahal: जानिए उस अभिनेता के बारे में जिसने सलमान खान को मारे थे 25 घूंसे!, अब टीवी पर छाये हैं

Tue, 01 Feb 2022 01:34 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 01 Feb 2022 01:34 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि किस अभिनेता ने सलमान खान को फिल्म 'एक था टाइगर' में 25 घूंसे मारे थे? यह अभिनेता इनदिनों टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको इस एक्टर के बारे में बता रहे हैं। साल 2012 में रिलीज हुई सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' में बॉलीवुड के दबंग की धुलाई करने वाला यह अभिनेता गैवी चहल है

विज्ञापन
Gavie Chahal Know about the actor who kicked 25 punches to Salman Khan in a film
गैवी चहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या आप जानते हैं कि किस अभिनेता ने सलमान खान को फिल्म 'एक था टाइगर' में 25 घूंसे मारे थे? यह अभिनेता इनदिनों टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको इस एक्टर के बारे में बता रहे हैं। साल 2012 में रिलीज हुई सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' में बॉलीवुड के दबंग की धुलाई करने वाला यह अभिनेता गैवी चहल है, जिनके किरदार को इस फिल्म में काफी सराहा गया था। सलमान की इस फिल्म में गैवी चहल ने आईएसआई के कैप्टन अबरार का किरदार निभाया था जो कि काफी लोकप्रिय भी हुआ था। इस सुपरहिट फिल्म में कटरीना कैफ आईएसआई एजेंट जोया बनी थीं।

विज्ञापन


पंजाबी फिल्मों के लोकप्रिय चेहरा हैं गैवी चहल
गैवी चहल पंजाबी फिल्मों और टीवी का जाना-पहचाना चेहरा हैं। इन दिनों वह टीवी सीरियल 'जय कन्हैया लाल की' में नंद का किरदार निभा रहे हैं और खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। टीवी जगत में उनके इस किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। गैवी ने एक था टाइगर फिल्म के एक  सीन में सलमान को 25 घूंसे मारे थे। गैवी चहल का कहना था कि उन्होंने सलमान और कटरीना की इस फिल्म के एक सीन में सलमान खान की पसलियों पर घूंसे मारने थे। लेकिन वह संकोच कर रहे थे। ऐसे में उन्हें इस सीन के लिए प्रेरित किया गया और उन्होंने टेक पूरा होने से पहले सलमान खान को कम से कम 25 घूंसे मारे थे।
विज्ञापन


साल 2000 में मिस्टर पंजाब भी बने थे गैवी चहल
गैवी चहल पंजाब के मनसा के रहने वाले हैं। वह साल 2000 में मिस्टर पंजाब भी बने थे। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर रहे गैवी चहल ने पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'जट्टां दे पुत' से लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम किया। हालांकि बाद में उन्होंने इस शो को पंजाबी फिल्म 'यारां नाल बहारां' के लिए छोड़ दिया था। इस वक्त वह टीवी धारावाहिक 'जय कन्हैया लाल की' में खूब पसंद किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed