फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Former Bigg Boss Telugu contestant Shanmukh Jaswant again in controversy arrested for possessing drugs

Shanmukh Jaswanth: फिर विवादों में पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी शनमुख जसवंत, ड्रग्स रखने के आरोप में हुए गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 08:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 23 Feb 2024 08:17 AM IST
सार

बिग बॉस तेलुगु के पूर्व प्रतियोगी और यूट्यूबर शनमुख जसवंत के पास से ड्रग्स बरामद हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए हैदराबाद पुलिस ने शनमुख को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Former Bigg Boss Telugu contestant Shanmukh Jaswant again in controversy arrested for possessing  drugs
शनमुख जसवंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस तेलुगु के पूर्व प्रतियोगी और यूट्यूबर शनमुख जसवंत को कथित तौर पर हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूट्यूबर की गिरफ्तारी ड्रग्स रखने के आरोप में हुई है। गिरफ्तारी शनमुख के भाई संपत विनय से जुड़े एक अलग मामले की जांच के दौरान हुई। 

विज्ञापन

शनमुख के पास से ड्रग्स बरामद!

संपत विनय ने कथित तौर पर अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड को धोखा दिया, जिसके साथ उनकी शादी होने वाली थी। शादी की योजना के बावजूद, संपत ने कथित तौर पर एक अन्य महिला से शादी कर ली, जिसके बाद उनकी पूर्व मंगेतर ने उनके खिलाफ धोखे की शिकायत दर्ज कराई। कथित तौर पर जब पुलिस शनमुख जसवंत के भाई संपत को गिरफ्तार करने उनके घर गई तो वह वहां नहीं थे। हालांकि, पुलिस को शनमुख के कब्जे में मारिजुआना मिला, जिससे उनकी गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन


Animal: 'एनिमल' के अल्फा मेन भूमिका पर कुणाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मूवी देखकर किसी को पीटने का कर रहा था मन

विज्ञापन
विज्ञापन

शनमुख का विवादों से है गहरा नाता 

यह झटका शनमुख की उतार-चढ़ाव भरी यात्रा में एक और विवाद का प्रतीक है, जो कि बिग बॉस में उनके सुर्खियां बटोरने वाले कार्यकाल की खासियत रही थी। साथी यूट्यूबर दीप्ति सुनैना के साथ एक रिश्ते में होने के बावजूद, शो में सिरी हनमंथ के साथ शनमुख की नजदीकियों ने विवाद को जन्म दिया था। यही कारण रहा कि बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद दीप्ति सुनैना के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया।


Rakul-Jackky: बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद हनीमून पर जाएंगे जैकी-रकुल, वाशु भगनानी ने किया खुलासा

पहले भी जेल जा चुके हैं शनमुख 

इसके अलावा, शनमुख का कानूनी पचड़ों में फंसने का इतिहास रहा है, जिसमें नशे में गाड़ी चलाने और हिट-एंड-रन की घटना के लिए पिछली गिरफ्तारियां शामिल हैं। मामले में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। अब, नशीली दवाएं रखने के आरोप के कारण शनमुख वापस से सुर्खियों में हैं। अधिकारियों ने मामले में अपनी जांच जारी रखी है। आरोप की गंभीरता पर जल्द बड़ा अपडेट आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed