फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   first family vacation of kajal aggarwal and baby neil from goa photos viral

Kajal Aggarwal: बेटे के साथ छुट्टियां मना रहीं काजल अग्रवाल, रेत पर मां के साथ दिखी नील के नन्हे कदमों की झलक

Mon, 18 Jul 2022 12:50 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 18 Jul 2022 12:50 AM IST
सार

काजल इन दिनों अपने बेटे नील के साथ घूमने निकली हैं। काजल के बेटे का यह पहला वेकेशन है। उन्होंने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।
 

विज्ञापन
first family vacation of kajal aggarwal and baby neil from goa photos viral
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड और टीवी जगत के ज्यादातर सितारे इन दिनों वेकेशन पर निकले हैं। चाहे राहुल वैद्य और दिशा परमार हो या फिर कटरीना कैफ की मालदीव ट्रिप। अब इस लिस्ट में काजल अग्रवाल और दीपक किचलू भी शामिल हैं। काजल इन दिनों अपने बेटे नील के साथ गोवा घूमने निकली हैं। काजल के बेटे का यह पहला वेकेशन है। काजल ने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें नील के नन्हें कदम नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही हंगामा मचा दिया है। काजल के बेटे की ये फोटो काफी पसंद की जा रही है। 

विज्ञापन

बेटे के साथ तस्वीर

कपल के लिए भी ये वेकेशन काफी खास है, क्योंकि उनके बेटे का ये पहला वेकेशन है। काजल ने जो फोटो साझा की है, उसमें वह अपने बेटे के साथ समंदर किनारे नजर आ रही हैं। नील के नन्हें पैर रेत को छूने की कोशिश कर रहे हैं। इस फोटो के साथ अभिनेत्री ने लिखा- नील का पहला हॉलीडे #बीचबेबी  #फॉरदफर्स्टटाइम 

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

first family vacation of kajal aggarwal and baby neil from goa photos viral
काजल अग्रवाल बेटे नील के साथ - फोटो : insta

आचार्य की वजह से बटोरीं सुर्खियां

काजल की इस पोस्ट से ये साफ हो गया है कि उनको छुट्टियां बिताना कितना पसंद है। बता दें कि मां बनने के बाद अभिनेत्री ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है और इस समय वह परिवार को पूरा समय दे रही हैं। इससे पहले वह साउथ की फिल्म आचार्य को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स थीं कि इस फिल्म में काजल अग्रवाल के शूट किए हुए हिस्से को हटाने की वजह से मेकर्स को करीब 7.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed