Farah Khan: खुद को सुंदर नहीं मानतीं फराह खान की बेटियां, व्लाॅग में निर्देशक ने किया खुलासा; कही ये बात
Farah Khan On Her Daughters: फराह खान ने हाल ही में आकांक्षा चौधरी के व्लॉग पर अपनी बेटियों की असुरक्षा पर बात की। फराह ने बताया कि उनकी बेटियां खुद को खूबसूरत नहीं मानतीं। जानें फराह ने और क्या बताया?
विस्तार
कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान हाल ही में आकांक्षा चौधरी के व्लॉग पर पहुंचीं। यहां हुई बातचीत में फराह ने अपनी बेटियों अन्या और दीवा को लेकर एक किस्सा साझा किया। फराह ने बताया कि उनकी बेटियां खुद को खूबसूरत नहीं मानतीं। इसी दौरान आकांक्षा ने भी अपने संघर्षों पर बात की।
बेटियों को लेकर क्या बोलीं फराह?
इस बातचीत को फराह ने अपने व्लॉग में शेयर किया। इसमें वह अपनी बेटियों अन्या और दिवा की असुरक्षा पर बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटियां सबसे खूबसूरती की तारीफ पाने के बाद भी कभी-कभी खुद को खूबसूरत नहीं मानतीं। इन सब चीजों से उनके बच्चों के मन में एक असुरक्षा की भावना पैदा होती है।
आकांक्षा चौधरी ने क्या बताया?
वहीं इस दौरान आकांक्षा चौधरी ने भी अपने संघर्षों पर बात की। उन्होंने कहा कि फराह की बेटियों की तरह वह भी एक समय असुरक्षा की शिकार थी। आकांक्षा ने फराह को अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी दिखाईं। आकंक्षा बोलीं-
- मुझे एक समय लगता था कि मैं इस दुनिया की सबसे बदसूरत इंसान हूं।
- बचपन में मैं अपने लुक्स को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करती थी।
- अब बिना मेकअप के भी मैं बहुत आत्मविश्वासी महसूस करती हूं
- मैं आपकी बेटियों से पार्टी में मिली थी। वह काफी क्यूट हैं।
2008 में हुई थी फराह की शादी
फराह खान ने शिरीष कुंदर से 9 दिसंबर 2004 को शादी की थी। दोनों तीन बच्चे हैं। बेटियां दीवा-अन्या के अलावा एक बेटा जार भी है जिनका जन्म 2008 में हुआ था। हाल ही में फराह ने अपने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटोज शेयर की थीं। वो अक्सर बच्चों के साथ तस्वींरे साझा करती हैं।