{"_id":"57efa8ba4f1c1bce4b5745d8","slug":"exclusive-interview-of-divyanka-tripathi-about-her-married-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive : दिव्यांका ने कबूला कि शादी के बाद वो बदल गईं हैं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Exclusive : दिव्यांका ने कबूला कि शादी के बाद वो बदल गईं हैं
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों स्टार प्लस के शो ' ये हैं मोहब्बतें' में नजर आ रही हैं। शो में इशिता भल्ला के किरदार से वो खासी लोकप्रिय हुई हैं। उन्होंने हाल ही में शो के को-स्टार विवेक दाहिया से शादी भी की है। दिव्यांका का कहना है कि शादी के बाद इंसान ज्यादा बैलेंस्ड हो जाता है अगर सही जीवनसाथी आप को मिल जाए। मैं शुक्रगुजार हूं ऊपरवाले की जो विवेक दाहिया मुझे जीवनाथी के रूप में मिले। वह इसलिए कि वो बड़े सुलझे हुए इंसान हैं। अच्छी बात यह है कि हम दोनों साथ में बढ़ रहे हैं। रिश्ते में यही तो अच्छी बात है कि दोनों मियां-बीवी साथ-साथ आगे बढ़ें। ना कि एक पड़ाव पर आ ठहर और थम जाएं। वो मुझे बहुत कुछ सिखाते हैं। मैं उन्हें बहुत कुछ सिखा देती हूं। तो सीखने-सिखाने में हम दोनों का बहुत फायदा हो रहा है। दोनों के लिए विन-विन सिचुएशन है। पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
विज्ञापन