{"_id":"e673e41a-c796-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"ex-cricketer-srikkanth-to-be-part-of-jhalak-dikhlaa-jaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छोटे पर्दे पर ठुमके लगाते नजर आएंगे श्रीकांत!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब छोटे पर्दे पर ठुमके लगाते नजर आएंगे श्रीकांत!
मुंबई
Updated Tue, 28 May 2013 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत मशहूर टीवी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के आगामी सीजन में दिख सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि 53 वर्षीय पूर्व मुख्य चयनकर्ता श्रीकांत ने 12 अन्य प्रतिभागियों के साथ थिरकने के लिए अपनी अनुमति दे दी है। इससे पहले भी इस टीवी शो में कई खिलाड़ी अपनी नृत्य प्रतिभा दिखा चुके हैं।
श्रीकांत से भी पूर्व कई खिलाड़ी इस मंच पर अपनी नृत्य प्रतिभा दिखा चुके हैं जिसमें पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या, बॉक्सर अखिल कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ और अजय जडेजा तथा भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया प्रमुख हैं।
विज्ञापन
कलर्स के सीईओ राज नाइक ने बताया कि हमारी कुछ अन्य क्रिकेटरों से बात चल रही है और उम्मीद है कि उनमें से एक क्रिकेटर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। हमारी हमेशा यही कोशिश होती है कि इस शो में एक क्रिकेटर और एक राजनेता जरूर भाग ले।
विज्ञापन