फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ektaa Kapoor Issues Alert On Fake Casting Scam In Name Of Balaji Telefilms Says We Never Offered Any Fees

‘बालाजी टेलीफिल्म्स नहीं लेता कोई ऑडिशन फीस’ फर्जी कास्टिंग विज्ञापनों पर एकता कपूर की कंपनी ने जारी किया बयान

Sat, 28 Feb 2026 08:53 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 08:53 AM IST
सार

Ektaa Kapoor: अपने नाम पर चल रहे कास्टिंग के फर्जी विज्ञापनों पर अब एकता कपूर की कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी किया है। जानिए इस बयान में कंपनी ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Ektaa Kapoor Issues Alert On Fake Casting Scam In Name Of Balaji Telefilms Says We Never Offered Any Fees
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में कास्टिंग को लेकर अक्सर काफी चर्चाएं होती रहती हैं। कई बार कास्टिंग के फर्जी इश्तिहार भी निकलते रहते हैं, जिसका शिकार एक्टर बनने वाले कई नए कलाकार बन जाते हैं। अब इस तरह के फर्जी विज्ञापनों से बचने के लिए ही एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें लोगों को फर्जी कास्टिंग अवसरों के विज्ञापन देने वाले धोखेबाजों और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में आगाह किया है। ये लोग कंपनी की पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी कास्टिंग अवसरों का प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

बालाजी टेलीफिल्म्स ने जारी किया बयान
एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने एक बयान जारी करते हुए उभरते अभिनेताओं और निर्देशकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। साथ ही बालाजी टेलीफिल्म्स की ओर से जारी किसी भी कास्टिंग नोटिस की पुष्टि करने की बात कही है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Balaji Telefilms (@balajitelefilmslimited)

विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसका इन अनाधिकृत संस्थाओं से कोई संबंध नहीं है। साथ ही इंडस्ट्री में जगह बनाने की उम्मीद रखने वाले नए कलाकारों को निशाना बनाने वाली बढ़ती धोखाधड़ी वाली गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की।

इसमें कहा गया कि सभी संबंधित पक्षों को सूचित किया जाता है कि कई अनाधिकृत व्यक्ति और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट हमारी कंपनी की पहचान का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके जरिए वो हमारे आगामी टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फिल्मों के लिए फर्जी कास्टिंग विज्ञापन प्रकाशित कर रहे हैं।

हम इन असंबंधित संस्थाओं से स्वयं को स्पष्ट रूप से अलग करते हैं। साथ ही इस तरह की भ्रामक गतिविधियों के माध्यम से महत्वाकांक्षी अभिनेताओं और निर्देशकों की आकांक्षाओं का शोषण करने के किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।

Ektaa Kapoor Issues Alert On Fake Casting Scam In Name Of Balaji Telefilms Says We Never Offered Any Fees
एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे कास्टिंग करती है एकता की कंपनी
कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि वह सभी लीगल कास्टिंग प्रक्रियाओं को अथरॉइज्ड चैनलों और आधिकारिक कास्टिंग निर्देशकों के माध्यम से सख्ती से मैनेज करती है। कंपनी ने कहा कि ऑडिशन प्रक्रिया के तहत कभी भी पैसे की मांग या पेशकश नहीं की जानी चाहिए।

यह निर्देश ऑनलाइन धोखाधड़ी में बढ़ोत्तरी के जवाब में जारी किया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन फीस या ऑडिशन फीस के बहाने लोगों से पैसा मांगा जाता है। कृपया ध्यान दें कि बालाजी टेलीफिल्म्स कभी भी रजिस्ट्रेशन फीस, ऑडिशन फीस या किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करवाता है। न ही हम अपने आधिकारिक परिसर में व्यक्तिगत मुलाकात किए बिना कोई कॉन्ट्रैक्ट करते हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः क्या ‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल को मिला एकता कपूर का ओटीटी प्रोजेक्ट? शादी पर कही बड़ी बात

Ektaa Kapoor Issues Alert On Fake Casting Scam In Name Of Balaji Telefilms Says We Never Offered Any Fees
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
‘भूत बंगला’ को प्रोड्यूस कर रही हैं एकता कपूर
वर्तमान में बालाजी टेलीफिल्म्स अपने चल रहे टेलीविजन प्रोजेक्ट्स के साथ नियमित रूप से काम कर रहा है। लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने कोई नई घोषणा नहीं की है। वहीं बालाजी मोशन पिक्चर्स की अगली फिल्म अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ है, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed