क्या ‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल को मिला एकता कपूर का ओटीटी प्रोजेक्ट? शादी पर कही बड़ी बात
Tanya Mittal Bags Ekta Kapoor OTT Project: इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ के कारण लाइमलाइट में आईं। इस शाे से बाहर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई। अब तान्या के हाथ एकता कपूर का नया ओटीटी प्राेजेक्ट लग गया है। जानिए, इससे जुड़ी अपडेट।
विस्तार
हाल ही में तान्या मित्तल को प्रोड्यूसर एकता कपूर के बंगले पर देखा गया। हालांकि यह मीटिंग किस तरह की थी, इसके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं मिली है। लेकिन टीवी इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि एकता कपूर अपने एक आने वाले ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए तान्या मित्तल के साथ हाथ मिला रही हैं।
तान्या ट्रेडिशनल अटायर में एकता कपूर से मिलने पहुंचीं
तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ में अपने ट्रेडिशनल अटायर के लिए काफी मशहूर हुईं। वह हमेशा ही साड़ी में नजर आती हैं। एकता कपूर से मिलने भी वह साड़ी में पहुंची हैं। अपकमिंग ओटीटी प्रोजेक्ट में तान्या का लुक भी शायद ट्रेडिशनल ही हो। वैसे इस बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि तान्या किस तरह का रोल एकता कपूर के ओटीटी प्रोजेक्ट में करेंगी।
एकता कपूर ने ‘बिग बॉस 19’ में ऑफर किया था शो
बता दें कि जब तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ में बतौर प्रतियोगी शामिल थीं तो प्रोड्यूसर एकता कपूर बतौर गेस्ट शो में आई थीं। इस शो के मंच पर उन्होंने तान्या मित्तल को अपना एक शो ऑफर किया था। तक अटकलें लगी थीं कि तान्या को एकता कपूर अपने किसी टीवी सीरियल में लेंगी। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि तान्या मित्तल, एकता कपूर के किसी अपकमिंग ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं।
शादी की खबरों पर तान्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी
एकता कपूर से मिलने के बाद तान्या मित्तल पैपराजी से भी रूबरू हुईं। पिछले दिनों इस इंफ्लुएंसर की शादी की खबरें भी चर्चा में रहीं। खबर थीं कि वह जल्द शादी करेंगी। लेकिन पैपराजी को तान्या मित्तल ने कहा, 'पहले एक-दो फिल्में कर लूं। वरना आप लोग मेरी शादी में नहीं आएंगे।' साथ ही तान्या ने पैपराजी से शादी के लिए लड़का तलाशने को भी कहा।