फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ekta Kapoor remembers Siddharth Shukla and wrote a post

सिद्धार्थ शुक्ला निधन: एकता कपूर ने सिड को इस तरह किया याद, लिखा- मैं सुन्न हूं

Sat, 04 Sep 2021 01:44 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Sep 2021 01:44 PM IST
सार

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत के लोग सदमे में हैं। हर कोई उनको अपने तरीके से याद कर रहा है। सिड के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर लगातार सोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और उनको याद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ekta Kapoor remembers Siddharth Shukla and wrote a post
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत के लोग सदमे में हैं। हर कोई उनको अपने तरीके से याद कर रहा है। सिड के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर लगातार सोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और उनको याद कर रहे हैं। एकता कपूर भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने लिखा कि सिड के निधन से वो सुन्न हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की मौत के साथ ही यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भी याद करने लगे हैं। इसकी वजह है कि इन दोनों ही अभिनेताओं ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और उसके बाद फिल्मों की ओर बढ़े। एकता कपूर ने सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देते हुए भावुक नोट शेयर किया है। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो भी शेयर की है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के लिए बनी ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ सीरीज से हाल ही में डिजिटल डेब्यू किया था।
विज्ञापन


एकता ने सिड की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘कल से स्तब्ध हूं। पिछले साल की ही तरह खालीपन सा महसूस हो रहा है। कभी सोचा नहीं था कि ‘अगस्त्य’ की कहानी का अंत ऐसा होगा। परिवार को दुख की घड़ी में साहस मिले। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे सिद्धार्थ।’ आपको बता दें कि एकता कपूर का सिद्धार्थ शुक्ला और सुशांत दोनों ही अभिनेताओं से करीब का रिश्ता रहा था। उन्होंने ही सुशांत को टेलीविजन पर पहला ब्रेक ‘किस देश में है मेरा दिल’ शो के साथ दिया थ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर को अपने घर में अचेत अवस्था में मिले थे और उन्होंने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया था। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बुधवार रात को उनको बैचेनी महसूस हुई और इसके बाद उनकी मां और शहनाज ने उन्हें नींबू पानी और आइसक्रीम देनी चाहिए। सिड ने कुछ दवाई भी ली और फिर वो कुछ देर के लिए शहनाज के गोद में सो गये। सुबह जब शहनाज उठी तो उन्होंने देखा कि सिद्धार्थ उसी पॉजिशन में लेटे हुए हैं और उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। सिद्धार्थ को मुखाग्नि उनकी मां रीता शर्मा ने दी और इस दौरान टीवी जगत के कई कलाकार उनके अंतिम दर्शन के लिए पुहंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed