फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dish TV to Premiere Kamal Hassan’s “Vishwaroopam”

टीवी पर होगा कमल हासन की ‘विश्वरूपम’ का प्रीमियर

Fri, 04 Jan 2013 09:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 04 Jan 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
Dish TV to Premiere Kamal Hassan’s “Vishwaroopam”

कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम’ का प्रसारण सिनेमाघरों पर इसके प्रदर्शित होने से एक दिन पहले डिश टीवी के बैनर तले किया जाएगा।

विज्ञापन


‘विश्वरूपम’ आगामी 11 जनवरी, 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है जबकि डिश टीवी पर इसका प्रसारण 10 जनवरी को किया जाएगा जो उद्योग में एक नया मानक होगा।

इस बारे में कमल हासन का कहना है, ‘’मैं इस पहल के लिए एशिया के सबसे बड़े डीटीएच ऑपरेटर डिश टीवी के साथ जुड़ककर खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूं। डिश टीवी वास्तव में, मनोरंजन और टैक्नोनोलॉजी को नई बुलंदियों पर ले जा रही है। मुझे खुशी है कि डिश टीवी के 1.4 करोड़ ग्राहक अपने घरों के सकून भरे माहौल में बैठकर ‘विश्वरूपम’ का आननंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस स्पाइ थ्रिलर मूवी का लेखन, निर्देशन और सह-प्रस्तुतिकरण कमल हासन ने किया है। 5 जनवरी, 2013 तक बुक कराने वाले ग्राहक ‘विश्वरूपम’ का तमिल संस्करण 1000 रु में देख सकते हैं जबकि इसके बाद के ऑर्डर पर,, सिंगल शो के लिए 1200 रु खर्च करने होंगे। हिंदी और तेलुगू संस्करणों का खर्च 500 रु है। तमिल औरर तेलुगू संस्करणों को ‘विश्वरूपम’ नाम दिया गया है जबकि हिंदी संस्करण का नाम ‘विश्वरूप’ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी अब आपको शो देखने के लिए सिनेमाघर की दौड़ नहीं लगानी होगी और न ही टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed