फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dipika Kakar Undergoes Infusion Amid Cancer Battle Shares Health Update Says This Has Become Routine

अस्पताल में बेड पर लेटे हुए दीपिका कक्कड़ ने दी अपनी हेल्थ अपडेट, शोएब ने बेटे रूहान के बारे में कही ये बात

Mon, 06 Jul 2026 01:02 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 06 Jul 2026 01:02 PM IST
सार

Dipika Kakar Health Update: कैंसर का सामना कर रहीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने हेल्थ को लेकर नई अपडेट साझा की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया और अब कैसी है उनकी तबीयत…

विज्ञापन
Dipika Kakar Undergoes Infusion Amid Cancer Battle Shares Health Update Says This Has Become Routine
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2025 में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर है। इसके बाद उन्होंने अपने इलाज के तहत ट्यूमर हटाने की सर्जरी करवाई। तब से वह यूट्यूब पर अपने फैंस के साथ लगातार अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर कर रही हैं। हाल ही में दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने एक और अपडेट शेयर किया और बताया कि उनके इलाज के हिस्से के तौर पर उन्हें इन्फ्यूजन थेरेपी दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका के चल रहे इलाज का असर उनके बेटे रूहान पर कैसे पड़ा है।

विज्ञापन

दीपिका को दिया गया इन्फ्यूजन
अस्पताल से एक वीडियो शेयर करते हुए शोएब ने दिखाया कि दीपिका अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं। वो थकी हुई लग रही हैं लेकिन मुस्कुरा रही हैं, जबकि उन्हें इन्फ्यूजन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ बातें सामने आईं। पिछली बार उनका आयरन लेवल थोड़ा कम था, इसलिए उन्हें आईवी के जरिए आयरन भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके बाद मुझे लगता है कि हम डेढ़-दो घंटे में घर चले जाएंगे। दीपिका ने अपने फैंस को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सब ठीक है। मुझे बस थोड़ा चक्कर आ रहा है क्योंकि उन्होंने मुझे पहले एक दवा दी थी, जिससे नींद आती है। बस यही बात है। बाकी सब कुछ बिल्कुल ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dipika Kakar Undergoes Infusion Amid Cancer Battle Shares Health Update Says This Has Become Routine
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका से ज्यादा ही जुड़ गया है रूहान
शोएब ने आगे बताया कि पिछली बार हमें पूरी रात के लिए भर्ती होना पड़ा था। लेकिन इस बार हमने इसे डे-केयर प्रोसीजर के तौर पर करवा लिया है, ताकि हम आज रात घर पहुंचकर रूहान से मिल सकें। अब यह हर 20-21 दिन में होने वाली एक रूटीन प्रक्रिया बन गई है।

उन्होंने अपने बेटे रूहान के बारे में भी बात की और कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में वह दीपिका से बहुत ज्यादा जुड़ गया है। वह आजकल थोड़ा चिड़चिड़ा हो रहा है। जैसे-जैसे वह बड़ा हो रहा है, वह दीपिका से ज्यादा जुड़ता जा रहा है, खासकर पिछले एक महीने में क्योंकि मैं घर पर नहीं था, पापा घर पर नहीं थे और देव भैया भी वहां नहीं थे। बस दीपिका, दीपिका, दीपिका ही है।

जून में मिले थो दो नए सिस्ट
इस साल की शुरुआत में ट्यूमर हटाने की सर्जरी के बाद दीपिका ने जून में बताया था कि डॉक्टरों को दो नए सिस्ट मिले हैं और उन्हें इम्यूनोथेरेपी करवाने की सलाह दी है। एक्ट्रेस हिम्मत के साथ कैंसर का सामना कर रही हैं और उनका परिवार मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

वह यूट्यूब पर अपनी सेहत के सफर को शेयर कर रही हैं, जिसमें कीमोथेरेपी के अनुभव, उतार-चढ़ाव और ठीक होने की दिशा में उनके धीरे-धीरे बढ़ते कदमों के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed