फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Devon Ke Dev Mahadev fame Mohit Raina became father shared the good news by sharing photo

Mohit Raina: 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना बने पिता, फोटो शेयर कर सुनाई खुशखबरी

Fri, 17 Mar 2023 01:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 17 Mar 2023 01:54 PM IST
सार

'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना पिता बन गए हैं। एक्टर ने प्यारी सी तस्वीर के साथ खुशखबरी सुनाई है।
 

विज्ञापन
Devon Ke Dev Mahadev fame Mohit Raina became father shared the good news by sharing photo
मोहित रैना बने पिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहित रैना और उनकी पत्नी अदिति शर्मा के घर किलकारी गूंजी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परिवार में नए सदस्य के जुड़ने की जानकारी दी है। मोहित के इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया गुलजार है। फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी कपल को बतौर माता-पिता आगे की जिंदगी के लिए बधाइयां दे रहे हैं। 

विज्ञापन

मोहित रैना बने पिता 

'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना ने एक प्यारी तस्वीर साझा कर फैंस को खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने नवजात बच्चे की उंगली की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,'और फिर ऐसे ही हम 3 बन गए। दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।' एक्टर के पोस्ट से साफ हो रहा है कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit Raina (@merainna)

विज्ञापन
विज्ञापन

अदिति शर्मा से 2021 में की शादी 

गौरतलब हो कि मोहित रैना ने साल 2021 में अदिति शर्मा से शादी की थी। ये शादी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई थी। वहीं एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देकर हर किसी को चौंका दिया था। मोहित ने वेडिंग एल्बम को साझा करते हुए लिखा था, 'प्यार किसी बाधा को नहीं पहचानता, यह बाधाओं को पार करता है, बाड़ को छलांग लगाता है, अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए दीवारों में प्रवेश करता है, आशा से भरा होता है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।'

विज्ञापन

साल 2022 में उठी अलगाव की अफवाह

वहीं, 2022 में मोहित रैना और अदिति शर्मा की तलाक की अफवाहों ने काफी तूल पकड़ा था। हालांकि, एक्टर ने इन रिपोर्ट्स को 'फेक' और 'बेसलेस' बताया। उन्होंने एक लीडिंग टेबलॉयड को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे वास्तव में नहीं पता कि यह कहां से शुरू हुआ, यह एक ऑनलाइन पोर्टल द्वारा किया गया था। मैं खुशी-खुशी शादीशुदा हूं और हिमाचल प्रदेश में पहली सालगिरह मना रहा हूं। बस निराधार खबर है।

मोहित रैना का वर्कफ्रंट 

बताते चलें कि मोहित रैना को टेलीविजन शो 'देवों के देव महादेव' से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इसके अलावा वो 'उरी' और 'शिद्दत' जैसी फिल्मों में भी अपना कमाल दिखा चुके हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने 'काफिर' और 'मुंबई डायरीज 26/11' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। हाल ही में उन्होंने मुंबई डायरीज 26/11 सीजन 2 की शूटिंग पूरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed