फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dayan Upcoming Show Of Ekta Kapoor nazar and naagin kayamat ki raat

नजर और नागिन के बाद एकता कपूर अब लेकर आईं 'डायन'

Wed, 05 Dec 2018 08:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
Dayan Upcoming Show Of Ekta Kapoor nazar and naagin kayamat ki raat
Ekta Kapoor

टीवी पर इन दिनों सुपरनैचुरल शोज की भरमार है। कलर्स पर नागिन का दबदबा कायम है तो वहीं कयामत की रात और नजर जैसे शोज भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। अब छोटे परदे पर आ रही है डायन। क्या है एकता कपूर के इस नए शो की खासियत, आइए जानते हैं...नीचे वीडियो में शो की खास बातों के बारे में जानिए इसके कलाकारो से..

विज्ञापन



डर सबको लगता है और डराने वाले सीरियल्स ने इन दिनों भारतीय टेलीविजन के जरिए घरों में खूब घुसपैठ बना रखी है। भूत बंगला, कोई है और आहट जैसे सीरियल्स ने टेलीविजन पर खूब टीआरपी बटोरी थी। अब जलवा चुड़ैलों और डायनों का कायम हो रहा है। एकता कपूर के नए सीरियल डायन में मोहित मल्होत्रा लीड किरदार में दिखेंगे।
विज्ञापन


मोहित मल्होत्रा के साथ हैं टीना दत्ता जिनका एटीट्यूड इस शो की लॉन्चिंग में किसी फिल्मी हीरोइन से कम नजर नहीं आया। शो की कास्टिंग वह मिसफिट लग रही हैं। लेकिन, उनका उत्साह इस सीरियल को लेकर देखते बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब टीना दत्ता ने शो की ये खास बात बता ही दी तो ये भी जान लीजिए कि शो को लेकर उनकी उम्मीदें क्या हैं? इस शो को एक्ता कपूर प्रोड्यूस कर रहीं हैं। डायन के मुकाबले में पहले से टेलीविजन पर एकता कपूर की नागिन और नजर लगाने वाली चुड़ैल मौजूद है। ऐसे में डायन का मुकाबला जितना दूसरे सीरियल्स से है, उससे कहीं  ज्यादा खुद एकता कपूर के बनाए इन पहले के किरदारों से भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed