Dalljiet: निखिल संग फैमिली प्लानिंग को लेकर दलजीत का खुलासा, बोलीं- बच्चों की परवरिश पर देना चाहती हूं ध्यान
एक्ट्रेस दलजीत कौर निखिल पटेल संग अपनी दूसरी शादी की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने फैमली प्लानिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और फैंस के पूछे गए सवालों के जवाब दिए हैं।
विस्तार
फैमली प्लानिंग को लेकर एक्ट्रेस का खुलासा
इस सवाल का जवाब देते हुए दलजीत ने लिखा है कि ऑलरेडी उनके तीन बच्चे हैं। वह तीन बच्चों के साथ बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस से बच्चों को लेकर लगातार सवाल किया जा रहा था। दरअसल, कथित तौर पर यह कहा जा रहा था कि वह निखिल के साथ फैमली प्लानिंग करना चाहती हैं, लेकिन अभिनेत्री ने इस खबर से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह अब बच्चे नहीं करना चाहती हैं, बल्कि निखिल की एक्स वाइफ की दोनों बेटियां और अपने बेटे जेडन की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं।
इसके अलावा एक फैन ने उनसे पूछा कि केन्या शिफ्ट होकर कैसा लग रहा है, जिस पर उन्होंने कहा कि अफ्रीका आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। यहां बहुत सारे पड़ोसियों ने मिलकर उनका स्वागत किया है। वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी डाइट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि निखिल के साथ वह जल्द ही नई डाइट प्लानिंग शुरू करने वाली हैं।
वहीं, एक दूसरे फैन ने पूछा कि आपके पति गुजराती है क्या आपको भी गुजराती आती है, जिसपर उन्होंने कहा कि अभी तो उन्हें गुजराती नहीं आती, लेकिन वह जरूर सीखेंगी। फैंस के सवालों के जवाब देने के साथ ही एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और इंडिया लौटने पर भी अपडेट दिया। दलजीत ने बताया कि वह जून में वह एक वेब शो की शूटिंग शुरू करेंगी ,जिसके सिलसिले में वह भारत में लौटेंगी।
यह भी पढ़ें- Sajid Khan: साजिद खान बनाएंगे आशिकी 4? फिल्म में होगी 'बिग बॉस' 16 की यह हिट जोड़ी!