{"_id":"570669524f1c1ba01ac810d3","slug":"club-singer-shaheen-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सा रे गा मा पा' के ऑडिशन में क्लब सिंगर ने सुनाया दिल का हाल ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'सा रे गा मा पा' के ऑडिशन में क्लब सिंगर ने सुनाया दिल का हाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई सपनों का शहर है। जहां कुछ लोग थोड़ी असफलताओं के बाद ही पीछे हट जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो डटे रहते हैं और अपना ख्वाब पूरा होते हुए देखते हैं। दिल्ली की रहने वाली बार सिंगर शाहीन सलमानी दूसरी श्रेणी में आती हैं।
इस उत्साही लड़की ने हाल ही में ‘सा रे गा मा पा’ के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने अपनी कहानी से मेंटर्स मिका सिंह, प्रीतम चक्रवर्ती और साजिद-वाजिद की आंखों में आंसू ला दिए। उन्होंने बताया कि वे यह नहीं चाहती कि लोग उन्हें गाते हुए सिर्फ देखें बल्कि उन्हें एक गायिका के रूप में भी सुनें।
अकेले ही अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रहीं शाहीन के पास अपना घर चलाने के लिए स्थानीय बार में गाने के अलावा कोई और चारा नहीं था। लेकिन गाने के प्रति उनके जुनून के चलते उन्हें हमेशा निराशा ही हाथ लगी क्योंकि लोग उनकी आवाज सुनने के बजाय उन्हें निहारने में ज्यादा दिलचस्पी लेते थे।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति किसी भी कलाकार के लिए दुखदायी है। लेकिन शाहीन की तकदीर में तो कुछ और ही लिखा था। अपने समर्पण और प्रतिभा के बल पर शाहीन पहले ही 'सा रे गा मा पा' के टॉप 24 प्रतिभागियों में जगह बना चुकी हैं।
गायन के प्रति शाहीन के रुझान को लेकर मेंटर मिका सिंह कहते हैं, 'शाहीन की आवाज अनूठी है और हमें यकीन है कि ऐसे टैलेंट के साथ वे बहुत आगे जाएंगी।' वे आगे बताते हैं, 'शाहीन की कहानी सुनकर हमारा दिल भर आया। हमें इस बात की खुशी है कि शाहीन ने उस बार में काम करना छोड़ दिया है, जहां उसकी गायन कला की कोई कदर नहीं थी। सा रे गा मा पा में उन्हें न सिर्फ मेंटर्स प्रशिक्षित करेंगे बल्कि 30 ज्यूरी सदस्य भी उनकी आवाज परखेंगे जो संगीत की 30 अलग-अलग विधाओं के पारंगत हैं।'
शाहीन कहती हैं, 'मैंने बड़ी उम्मीद के साथ 'सा रे गा मा पा' का ऑडिशन दिया था। मैं यह शो जीतना चाहती हूं क्योंकि मैं गाने के अपने जुनून के साथ-साथ अपने परिवार की मदद भी करना चाहती हूं। सभी मेंटर्स और प्रतिभागी मुझे काफी सहयोग करते हैं और उन्होंने मुझे वो सम्मान दिया, जिसकी दरकार हर सिंगर को होती है। क्लब में आने वाले लोगों के विपरीत उन्होंने मेरी गायन प्रतिभा को सराहा है। यह एक नई शुरुआत है और मैं अब आगे बढ़ने के लिए तत्पर हूं।' क्या शाहीन टॉप 12 में जगह बना पाएंगी?