फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Club singer shaheen story in sa re ga ma pa

'सा रे गा मा पा' के ऑडिशन में क्लब सिंगर ने सुनाया दिल का हाल

Fri, 08 Apr 2016 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
Club singer shaheen story in sa re ga ma pa
मुंबई सपनों का शहर है। जहां कुछ लोग थोड़ी असफलताओं के बाद ही पीछे हट जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो डटे रहते हैं और अपना ख्वाब पूरा होते हुए देखते हैं। दिल्ली की रहने वाली बार सिंगर शाहीन सलमानी दूसरी श्रेणी में आती हैं।
विज्ञापन


इस उत्साही लड़की ने हाल ही में ‘सा रे गा मा पा’ के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने अपनी कहानी से मेंटर्स मिका सिंह, प्रीतम चक्रवर्ती और साजिद-वाजिद की आंखों में आंसू ला दिए। उन्होंने बताया कि वे यह नहीं चाहती कि लोग उन्हें गाते हुए सिर्फ देखें बल्कि उन्हें एक गायिका के रूप में भी सुनें।
विज्ञापन


अकेले ही अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रहीं शाहीन के पास अपना घर चलाने के लिए स्थानीय बार में गाने के अलावा कोई और चारा नहीं था। लेकिन गाने के प्रति उनके जुनून के चलते उन्हें हमेशा निराशा ही हाथ लगी क्योंकि लोग उनकी आवाज सुनने के बजाय उन्हें निहारने में ज्यादा दिलचस्पी लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति किसी भी कलाकार के लिए दुखदायी है। लेकिन शाहीन की तकदीर में तो कुछ और ही लिखा था। अपने समर्पण और प्रतिभा के बल पर शाहीन पहले ही 'सा रे गा मा पा' के टॉप 24 प्रतिभागियों में जगह बना चुकी हैं।

गायन के प्रति शाहीन के रुझान को लेकर मेंटर मिका सिंह कहते हैं, 'शाहीन की आवाज अनूठी है और हमें यकीन है कि ऐसे टैलेंट के साथ वे बहुत आगे जाएंगी।' वे आगे बताते हैं, 'शाहीन की कहानी सुनकर हमारा दिल भर आया। हमें इस बात की खुशी है कि शाहीन ने उस बार में काम करना छोड़ दिया है, जहां उसकी गायन कला की कोई कदर नहीं थी। सा रे गा मा पा में उन्हें न सिर्फ मेंटर्स प्रशिक्षित करेंगे बल्कि 30 ज्यूरी सदस्य भी उनकी आवाज परखेंगे जो संगीत की 30 अलग-अलग विधाओं के पारंगत हैं।'


शाहीन कहती हैं, 'मैंने बड़ी उम्मीद के साथ 'सा रे गा मा पा' का ऑडिशन दिया था। मैं यह शो जीतना चाहती हूं क्योंकि मैं गाने के अपने जुनून के साथ-साथ अपने परिवार की मदद भी करना चाहती हूं। सभी मेंटर्स और प्रतिभागी मुझे काफी सहयोग करते हैं और उन्होंने मुझे वो सम्मान  दिया, जिसकी दरकार हर सिंगर को होती है। क्लब में आने वाले लोगों के विपरीत उन्होंने मेरी गायन प्रतिभा को सराहा है। यह एक नई शुरुआत है और मैं अब आगे बढ़ने के लिए तत्पर हूं।' क्या शाहीन टॉप 12 में जगह बना पाएंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed