फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Chahat Pandey aka mahua get emotional during her sister haldi rasam in Nath jewar ya Zanjeer her life is taking a new turn read details

धारावाहिक: 'नथ जेवर या जंजीर' के सेट पर खिले जिंदगी के अनूठे रंग, महुआ का जिंदगी में आएगा अब ये बदलाव

Fri, 10 Sep 2021 02:34 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 10 Sep 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Chahat Pandey aka mahua get emotional during her sister haldi rasam in Nath jewar ya Zanjeer her life is taking a new turn read details
नथ जेवर या जंजीर के सेट से तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला मुंबई

नथ उतराई की कुप्रथा पर आधारित धारावाहिक 'नथ जेवर या जंजीर' की कहानी में अब एक नया मोड़ आने वाला है। एक बेहद नाटकीय घटनाक्रम के इंतजार में धारावाहिक की कहानी धीरे धीरे अपना असर छोड़ती रही है और अब धारावाहिक में वह मोड़ आ गया है जहां इसकी नायिका महुआ की जिंदगी बदलने वाली है। महुआ की जिंदगी में आगे क्या कुछ होने वाला है और इन दिनों महुआ की जिंदगी किन खुशियों से सराबोर है, इसकी झलक देखने को मिली धारावाहिक 'नथ जेवर या जंजीर' की शूटिंग के दौरान जहां धारावाहिक में महुआ की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री चाहत पांडेय दिखी हल्दी रस्म निभाते हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन


धारावाहिक 'नथ जेवर या जंजीर' की कहानी में जो मोड़ अब आया है उसके हिसाब से महुआ की जिंदगी में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। अपनी बहन की हल्दी की रस्म में पहुंची महुआ के साथ ऐसा क्या होता है कि रस्म उसकी पूरी हो जाती है, इसका खुलासा भी जल्द ही होने वाला है। चाहत पांडेय खुद भी शूटिंग के दौरान काफी भावुक नजर आईं। शूटिंग के दौरान शम्भू का किरदार कर रहे अर्जित तनेजा और बूंदी का किरदार कर रही वैभवी कपूर के 'हल्दी' सीक्वेंस के दौरान फिर कुछ ऐसा होता है कि महुआ अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chahat Pandey aka mahua get emotional during her sister haldi rasam in Nath jewar ya Zanjeer her life is taking a new turn read details
अंजना सिंह, रवि गोसाई, चाहत पांडेय , अर्जित तनेजा, वैभवी कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शूटिंग के दौरान आए इस लम्हे का जिक्र होने पर चाहत पांडेय कहती हैं, ‘जो किस्मत में लिखा होता है वही होता है। जोड़ी भी ऊपरवाला बनाता है। मैं अपनी बहन को हल्दी लगाने के लिए आई थी। शंभु और बूंदी की शादी हो रही है लेकिन गलती से हल्दी मुझे और शंभू को लग जाती है। मेरे किरदार महुआ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नथ उतराई की कुप्रथा के ऊपर यह शो आधारित है।’ वहीं अभिनेत्री अंजना सिंह के मुताबिक, ‘इस शो की कहानी काफी अच्छी और डिफरेंट है। इसी वजह से दर्शक इसे पसन्द कर रहे हैं और हमें भी इस हल्दी सीक्वेंस को शूट करने में खूब मजा आ रहा है।’ इस शो के इस बेहद ट्विस्ट वाले सीन के दौरान धारावाहिक के तमाम कलाकार मौजूद रहे। इस शो में दुर्गा के रोल में हैं प्रतिमा कनन जबकि रवि गोसाई अवतार की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed