{"_id":"5de8ae838ebc3e547b5e8cff","slug":"bollywood-actor-akshay-kumar-entry-in-india-s-master-chef-sixth-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे परदे के दर्शकों के लिए गुड न्यूज, अक्षय कुमार की होगी मास्टरशेफ में वापसी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटे परदे के दर्शकों के लिए गुड न्यूज, अक्षय कुमार की होगी मास्टरशेफ में वापसी
Thu, 05 Dec 2019 12:45 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 के आखिरी महीने में अभिनेता अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस पर गुड न्यूज मिलेगी या नहीं, ये तो फिल्म गुड न्यूज की महीने के आखिरी हफ्ते में होने वाली रिलीज से तय होगा, लेकिन टीवी के दर्शकों के ले अक्षय कुमार जरूर गुड न्यूज लेकर आए हैं। अक्षय कुमार जल्द शुरू होने वाले मास्टरशेफ इंडिया में एक बार फिर स्वादिष्ट भोजने के बारे में चटखारे लेकर बातें करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
मास्टरशेफ इंडिया अपने छठें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन को सफल बनाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार इस बार छठें सीजन में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में नज़र आएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि मास्टरशेफ इंडिया के सीजन एक को होस्ट करने वाले अक्षय कुमार शायद शो इस शो में बतौर होस्ट लौट आएं। मास्टरशेफ इंडिया के नए सीजन के सबसे पहले प्रोमो ने शो के आने से पहले ही खूब चर्चा और सुर्खियां बटोर ली है। मास्टरशेफ इंडिया के छठे सीजन के जज शेफ विकास खन्ना, रनवीर बरार और विनीत भाटिया होंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, मास्टरशेफ इंडिया की टीम अक्षय कुमार की टीम से मुलाकात कर तारीख निश्चित कर रही है कि अक्षय कुमार और उनकी टीम मास्टरशेफ 6 की शूटिंग करने की 'गुड न्यूज़' कब देंगे।
विज्ञापन