फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss Marathi 3 fame Jay Dudhane arrested at Mumbai airport in ₹4.61 crore fraud case

करोड़ों की ठगी के आरोप में 'बिग बॉस' फेम जय दुधाने गिरफ्तार, शादी के बाद हनीमून पर जा रहे थे टीवी स्टार

Sun, 04 Jan 2026 11:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 04 Jan 2026 11:00 PM IST
सार

Jay Dudhane arrested: 'बिग बॉस मराठी 3' फेम जय दुधाने हनीमून पर जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिफ्तार कर लिया है। उन पर 5 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी का आरोप है।

विज्ञापन
Bigg Boss Marathi 3 fame Jay Dudhane arrested at Mumbai airport in ₹4.61 crore fraud case
जय दुधाने - फोटो : एएनआई

विस्तार

'स्प्लिट्सविला 13' और 'बिग बॉस मराठी 13' फेम जय दुधाने को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उन्हें रियल एस्टेट से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। सीनियर पुलिस अफसर प्रवीण माने ने इस खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

 

रिटायर्ड इंजीनियर ने की एफआईआर
पुलिस ने बताया कि जय की गिरफ्तारी एक रिटायर्ड इंजीनियर की एफआईआर के बाद हुई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि दुधाने और उसके परिवार के चार सदस्यों ने उनसे 4.61 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने बताया कि जय दुधाने और उसके परिवार ने इंजीनियर से ठाणे में पांच कमर्शियल दुकानें खरीदने के लिए मजबूर किया, जो एक बैंक में गिरवी रखी हुई थीं।

क्या ऑस्कर में इतिहास रचेगी मराठी फिल्म 'दशावतार'? इस लिस्ट में मिली जगह; बॉक्स ऑफिस पर भी रही कामयाब

विज्ञापन

जय ने दिए फर्जी दस्तावेज
एफआईआर में कहा गया है कि जय दुधाने ने पीड़ित को जाली दस्तावेज दिए थे। इसमें एक फर्जी बैंक क्लीयरेंस लेटर और 4.95 करोड़ रुपये का नकली डिमांड ड्राफ्ट शामिल था। यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब बैंक ने प्रॉपर्टी पर जब्ती का नोटिस जारी किया।
 
विज्ञापन

जय दुधाने का बयान
इस मामले पर जय दुधाने ने कहा 'मैं अपने हनीमून पर जाने वाला था। मैं, मेरा भाई, मेरी पत्नी और मेरे भाई की पत्नी। हम चारों विदेश जा रहे थे। मुझे तो पता भी नहीं था कि मेरे नाम पर अरेस्ट वारंट या लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है। पुलिस ने मुझे बताया कि मैं देश छोड़कर नहीं जा सकता, इसलिए मैं पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं। मेरे खिलाफ कोई झूठा केस दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन कई बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं अपने लेवल पर हर चीज का सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे न्याय पर पूरा भरोसा है। यह केस पूरी तरह से झूठा है।
 

कौन हैं जय दुधाने?
जय एक मॉडल, फिटनेस ट्रेनर और एक्टर हैं। 'स्प्लिट्सविला 13' जीतने के बाद वह मशहूर हुए। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस मराठी 3' में हिस्सा लिया, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहे। उन्होंने हाल ही में 24 दिसंबर, 2025 को हर्षला पाटिल से शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed