{"_id":"640efc93e762d25a780359c7","slug":"bigg-boss-ex-contestant-abdu-rozik-said-mandali-is-over-after-bigg-boss-16-end-2023-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Abdu Rozik: बिग बॉस 16 की मंडली में आई दरार? अब्दू रोजिक ने किया सच का खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Abdu Rozik: बिग बॉस 16 की मंडली में आई दरार? अब्दू रोजिक ने किया सच का खुलासा
Mon, 13 Mar 2023 04:07 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:07 PM IST
सार
बिग बॉस 16 सबसे चर्चित सीजन में से एक रहा है। ‘बिग बॉस’ के हाउस में कई ऐसी चीजें हुईं, जिन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी।
विज्ञापन
अब्दू रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिग बॉस 16 सबसे चर्चित सीजन में से एक रहा है। ‘बिग बॉस’ के हाउस में कई ऐसी चीजें हुईं, जिन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। घर में दोस्ती की मिसाल देने वाली ‘मंडली’ भी बनी, जिसे क्रिएट करने का श्रेय साजिद खान को जाता है। इस मंडली में साजिद के अलावा शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अब्दू रोजिक, सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर अहलूवालिया हैं।
विज्ञापन
‘बिग बॉस 16’ के आखिरी तक ‘मंडली’ की दोस्ती बनी रही। उनकी दोस्ती पर सवाल भी उठे और शो में रहने के लिए इसे बस रणनीति बताया गया, लेकिन इसका उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी ने कहा कि उनकी दोस्त हमेशा के लिए है। उनके बीच कई बार लड़ाइयां भी हुईं, लेकिन उनके बॉन्ड पर असर नहीं पड़ा. हालांकि, अब अब्दू रोजिक ने एक ऐसा स्टेटमेंट दे दिया है, जिससे ‘मंडली’ के फैंस को गहरा झटका लगा है और वे इससे बहुत निराश भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दू रोजिक
- फोटो : social media
हालही में, अब्दू रोजिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अब्दू मीडिया से घिरे हुए हैं। जब उनसे पूछा गया कि ‘मंडली कैसी है?’ तब अब्दू ने एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब्दू ने कहा, 'मंडली खत्म'। अब्दू के इस स्टेटमेंट के बाद लोग काफी दुखी हैं। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ कि वाकई मंडली में दरार आ गई है या फिर अब्दू ने ये मजाक में कहा है।
Kisi din iska India ka visa bhi katamm ho 🤲 pic.twitter.com/j9TK3LuFYd
— 𝙘𝙝𝙚𝙧𝙧𝙮 🦄🍒 • toxic shipper (@stfu_cherryy) March 12, 2023
बता दें की अब्दू रोजिक का साजिद खान और निमृत कौर अहलूवालिया के साथ ‘बिग बॉस’ में काफी विवाद हो गया था। निमृत के बर्थडे पर साजिद ने अब्दू की पीठ पर मजाक में एक आपत्तिजनक बात लिख दी थी, जो उनके साथ-साथ उनकी फैमिली और बाकी जनता को भी पसंद नहीं आया था। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया था।
यह भी पढ़ें: दीपशिखा को इस वजह से होना पड़ा अस्पताल में भर्ती, जांच में जो निकला जानकर हैरान रह जाएंगे
यह भी पढ़ें: दीपशिखा को इस वजह से होना पड़ा अस्पताल में भर्ती, जांच में जो निकला जानकर हैरान रह जाएंगे