फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 6 who will take the crown

कौन होगा इस बार बिग बॉस-6 का विजेता?

Mon, 07 Jan 2013 04:17 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Mon, 07 Jan 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 6 who will take the crown

'बिग बॉस सीजन 6' को अलग '6' बनाने के भरसक प्रयास किए गए और काफी हद तक ये शो इसमें कामयाब भी हुआ। लेकिन बिग बॉस के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर ये है कि बिग बॉस का ये फाइनल वीक है ओर इस सप्ताह के बाद बिग बॉस प्रसारित नहीं होगा।

विज्ञापन


बिग बॉस के फिनाले के 6 दिन बचे हैं और घर में सदस्य भी 6 हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी बिग बॉस के घर में इमाम ने अभी भी उत्पात मचा रखा है लेकिन बावजूद इसके सभी घरवाले इस सप्ताह नॉमिनेट हैं।
विज्ञापन


इधर हर मामले में दखल अंदाजी करने वाले राजीव पॉल अभी भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे और हर छोटे-मोटे झगड़ो में अपनी हिस्सेदारी दे रहे हैं। इतना ही नहीं उर्वशी और डेलनाज ने भी अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए और खूब चिल्लम-चिल्ली कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस सप्ताह कैप्टन बने निकेतन अभी भी शांत रहकर गेम खेल रहे हैं और घरवालो के झगड़ों का मजा ले रहे हैं। सना जो अब तक इमाम का साथ दे रही थीं अब वे भी इमाम के खिलाफ हो राजीव के साथ हो गई है और इमाम को जी भरकर कोस रही हैं।


90 दिनों को पार कर जहां राजीव, डेलनाज, सना, उर्वशी और निकेतन यहां तक पहुंचे हैं वहीं इमाम वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट हैं जो फाइनल वीक तक रह सकें। अब देखना होगा कि इन तीन लड़के और तीन लड़कियों में से कौन इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करवा पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed