फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 6 weekend

वीकेंड पर बदली बिग बॉस की दुनिया

Mon, 29 Oct 2012 04:54 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Mon, 29 Oct 2012 04:54 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 6 weekend

बिग बॉस के वीकेंड पर यूं तो खूब धमाल हुआ लेकिन कहीं घरवाले, नाराज हुए तो कुछ खुश। किसी की पोल खुली तो कोई बदला-बदला सा दिखा। आइए एक नजर डालते हैं बिग बॉस हाउस की इस हफ्ते की एक्टीविटीज़ पर-

विज्ञापन


असीम की खुली पोल
19 वें दिन दोपहर के समय सभी साथ बैठे थे तो डेलनाज ने आकर असीम से कहा कि आपको गान गाना होगा। तो असीम ने मना कर दिया कि उन्हें गाना-वाना नहीं आता, तो करिश्मा ने कहा कि आप मेरे साथ भी तो गाना गाते हो, वहीं सिद्दू पाजी कहने लगे कि अस्मिता के लिए गाना होगा। तो सभी उन्हें छेड़ने लगे कि अस्मिता कौन है। तब खुलासा होगा कि अस्मिता उनकी फ्रेंड कम गर्लफ्रेंड है। हालांकि बाद में असीम इससे थोड़े से नाराज दिखे।
विज्ञापन


निकेतन सिंगल क्यों हैं?
सलमान ने 19वें दिन जब सारी लड़कियों से पूछा कि निकेतन सिंगल क्यों है तो सभी निकेतन का मजाक उड़ाने लगे लेकिन किसी के पास इस बात का ठीक से कोई जवाब नहीं था। सना को कहना है कि निकेतन फेंकू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दू और सल्लू में बहस
सिद्दू पाजी का नियम मानना यही या गलत, इस बारे में सलमान ने घरवालों की राय पूछी तो सबका यही कहना था कि ये एक गेम है और हर गेम के रूल होते है, सभी को नियम फॉलो करने चाहिए। सिद्दू पाजी सलमान से बहस करने लगे कि किसी एक के काम के लिए बाकी को सजा नहीं मिलनी चाहिए। वहीं सपना भी कहने लगी कि वे यहां प्राइज मनी के लिए नहीं आई हैं, इसी बीच असीम की भी सलमान ने वाट लगाई कि वो कोई स्टैंड क्यों नहीं लेते, क्यों चुपचाप सबकी बातें सुनते रहते हैं।

शायंतनी घर से हुई बेघर
बिग बॉस 6 के तीसरे सप्ताह राजीव और उर्वशी को जनता ने बचा लिया लेकिन शायंतनी को सबसे कम वोट मिलने से उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। हालांकि शांयतनी मानती हैं कि यदि उन्हें वाइल्ड कार्ड से दोबारा बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिलेगा तो वो जरूर जाएंगी।

प्रीति जिंटा का धमाल
प्रीति जिंटा 2 नंवबर को रिलीज हो रही अपनी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' के प्रमोशन के लिए आईं थी। इस फिल्म में सलमान ने भी एक गाने पर परफॉर्म किया है। प्रीति और सलमान ने बिग बॉस के मंच पर ना सिर्फ खूब मस्ती की बल्कि अपने पुराने दिन भी याद किए। साथ ही प्रीति ने सटेज पर बैटबॉल भी खेला और पिया पिया सॉन्ग पर टॉवल पहनकर डांस भी किया। साजिद-वाजिद ने भी इस मंच पर आकर खूब धमाल मचाया।

शायंतनी के एक्सपीरिएंस
शायंतनी का कहना था कि वे सना से ज्यादा अच्छी डांसर हैं। शायंतनी ने बताया कि उनके हिसाब से सबसे खतरनाक नाग निकेतन है, वो खिलाड़ी है। शायंतनी का ये भी कहना था कि मैंने सारे टास्क किए लेकिन ये नॉमिनेशन मेरे फेवर में नहीं था। इतना ही नहीं शायंतनी का कहना था कि सिद्दू पाजी को सभी रूल मानने चाहिए और राजीव को अपनी खिल्ली उड़ाने के बजाय घर में ध्यान से गेम खेलना चाहिए।

नॉमिनेशन का साया
हर बार की तरह इस बार भी रविवार के एपीसोड के सभी घरवाले नॉमिनेशन की चर्चा कर रहे थे। वहीं सपना, आश्मा और डेलनाज शायंतनी के जाने से बेहद अपसेट दिखाई दिए। वही सपना भड़क गई कि मुझे यहां नहीं रहना शायंतनी यहां रहना चाहती थी तो उसे क्यों नहीं रहने दिया गया।

पांच लोग हुए नॉमिनेट
इस सप्ताह सबसे ज्यादा इन पांच लोगों को घर के लोग घर में नहीं देखना चाहते थे इनमें हैं- संपत, करिश्मा, सपना, असीम और सिद्दू। लेकिन संपत को छोड़कर सपना और करिश्मा को माइक पर हाथ रखकर बात करने के कारण सजा मिली और उनके सबसे प्रिय असीम और सिद्दू को भी इसकी सजा भुगतनी पड़ी। वहीं डेलनाज को बतौर कैप्टन ये हक मिला कि वो एक घरवाले को बचा ले डेलनाज ने सिद्दू को नॉमिनेशन से बाहर निकाल लिया।


सना को मिली ईदी
सना को 21वें दिन उनके घरवालों ने कपड़े, फूड और बिरयानी भेजी जिसे देखकर घरवाले खूब खुश हुए। घरवाले यही सोच रहे थे कि नज्ञॅमिनेशन से निकलने के लिए उन्हें शाम को परफॉर्म करना होगा। लेकिन बिग बॉस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और किसी को भी परफॉर्म करने का आदेश नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed