फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 6 this week task is Chor, Police aur Aam aadmi’

बिग बॉस 6: इस सप्ताह का टास्क है 'चोर पुलिस और आम आदमी'

Mon, 17 Dec 2012 05:57 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Mon, 17 Dec 2012 05:57 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 6 this week task is Chor, Police aur Aam aadmi’

'बिग बॉस 6' के 71 वें दिन के सप्ताह का पहला टास्क है 'चोर पुलिस और आम आदमी'।  इस टास्क में सपना, निकेतन और इमाम 'चोर' की भूमिका निभा रहे हैं। राजीव, सना और उर्वशी 'पुलिस' का रोल निभा रहे हैं और बाकी घरवाले 'आम जनता' का।

विज्ञापन


टास्क  शुरू होते ही सपना और इमाम कुछ रूपए चुराकर जैसे ही भागते हैं आम जनता उन्हें चोरी करते देख लेती है और पुलिस बनी उर्वशी से चोर बनी सपना को पकड़ने का दबाव बनाती है।
विज्ञापन


पुलिस उर्वशी सपना चोर को पकड़कर गार्डन एरिया में बनी जेल में डाल देती है। इधर इमाम अपने पैसों को वॉशरूम में छिपा देते हैं। चोर निकेतन और सपना अपने चोर साथी इमाम के खिलाफ साजिश रचते हैं। दोनों जनता की मदद लेते हुए जनता के साथ मिलकर पुलिस बने राजीव के हाथों इमाम को जेल में डलवा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमाम के वॉशरूम में छिपाए  हुए रूपए पुलिस बनी सना के हाथ लग जाते हैं जिस बारे में वो विशाल को भी बता देती है। इमाम सभी को चकमा देकर जेल से भागने में कामयाब हो जाता है लेकिन सना और राजीव उसे फिर से पकड़कर जेल में डाल देते हैं।

बिग बॉस के 71 वें दिन टास्क शुरू होते ही सभी घरवालें इस टास्क में इतने मशगूल  हो गए कि बिग बॉस का घर सच में ही चोर-सिपाही का अखाड़ा बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed