फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 Grand Finale: Salman khan hosted show winner Trophy design and prize money

अलहदा है 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी का डिजाइन, इस सीजन के विजेता को क्या-क्या मिलेगा इनाम? जानिए

Sun, 07 Dec 2025 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 07 Dec 2025 06:12 PM IST
सार

Bigg Boss 19: सिर्फ चंद घंटे और, फिर 'बिग बॉस 19' के विजेता का एलान हो जाएगा। इस बार शो की थीम बेहद खास रही। इसी तरह इस सीजन की ट्रॉफी के डिजाइन में भी बदलाव हुआ है। शो के विनर को ट्रॉफी के अलावा क्या-क्या मिलेगा? जानिए

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Grand Finale: Salman khan hosted show winner Trophy design and prize money
सलमान खान-बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का रोमांचक सफर आज खत्म होने वाला है। टॉप 5 में  गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट पहुंचे हैं। दर्शक दिल थामकर विनर के एलान का इंतजार कर रहे हैं। यह शो कई मायनों में खास रहा। इस बार शो की ट्रॉफी के डिजाइन ने भी खूब ध्यान खींचा है। वहीं, लोग यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि विनर को इस बार चमचमाती ट्रॉफी के अलावा और क्या-क्या मिलेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में... 

विज्ञापन
Trending Videos

खास है ट्रॉफी का डिजाइन
मालूम हो कि बिग बॉस के 19वें सीजन की थीम 'घरवालों की सरकार' थी। प्रतिभागियों को घर के अंदर खुद फैसले लेने की छूट दी गई। इसी थीम की तर्ज पर ट्रॉफी डिजाइन की गई है। ट्रॉफी में दो हाथ बने हुए हैं। कथित तौर पर इन पर चांदी, क्रिस्टल या हीरे जड़े हैं। हाथों को इस तरह दिखाया गया है, जो जुड़ते हुए एक छत का डिजाइन बना रहे हैं। ट्रॉफी में नीचे की तरफ क्रिस्टल जड़ा हुआ सोने के फ्रेम वाला बिग बॉस का साइन बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 19 Grand Finale: Salman khan hosted show winner Trophy design and prize money
'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

विजेता को क्या मिलेगा प्राइज?
बिग बॉस 19 के विजेता का एलान कुछ देर में हो जाएगा। आज 07 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले है। पांच फाइनल प्रतिभागियों में से जो भी जीतेगा उसे यह चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा इनाम राशि मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजेता को 50 से 55 लाख रुपये तक की प्राइज मनी मिल सकती है। हालांकि, विनर की प्राइज मनी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विनर के नाम के एलान के साथ सलमान खान इसे लेकर खुलासा करेंगे।

विज्ञापन

कब और कहां देख सकेंगे शो का ग्रैंड फिनाले?
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले काफी रोमांचक होने वाला है। कई कंटेस्टेंट अपनी धांसू परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगे। दर्शक इस शो का ग्रैंड फिनाले को रात नौ बजे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ओटीटी के अलावा शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed