फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Vivian Dsena nominate karan veer mehra and shilpa shirodkar after reality check from wife

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना ने पलटी बाजी, पत्नी से रियलिटी चेक मिलते ही इन दो प्रतियोगियों को कर दिया नॉमिनेट

Mon, 16 Dec 2024 03:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 16 Dec 2024 03:05 PM IST
सार

'बिग बॉस 18; में विवियन डीसेना को बीते दिन अपनी पत्नी नूरन एली से रियलिटी चेक मिला। आने वाले एपिसोड में विवियन अपने दो करीबियों को नॉमिनेट कर सबको हैरान करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Vivian Dsena nominate karan veer mehra and shilpa shirodkar after reality check from  wife
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस 18' की अगली नॉमिनेशन की प्रक्रिया प्रतियोगियों के बीच का समीकरण पूरी तरह बदलने वाली है। हालिया 'वीकएंड का वार' पर विवियन डीसेना को उनकी पत्नी नूरन एली से रियलिटी चेक मिला। उन्होंने विवियन से कहा कि वह अपने लिए स्टैंड ले। नूरन ने यह भी दावा किया कि करण वीर मेहरा तीसरे हफ्ते से ही गेम में विवियन का इस्तेमाल कर रहे थे। अपनी पत्नी के बयानों से प्रभावित होकर, विवियन करण को 'बिग बॉस 18' से बाहर करने के लिए नॉमिनेट करने वाले हैं। इतना ही नहीं विवियन ने करण से दोस्ती तोड़ने का भी एलान कर दिया है। 

विज्ञापन

विवियन ने पलटी बाजी

'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो में विवियन डीसेना को एलिमिनेशन के लिए करण वीर मेहरा को नॉमिनेट करते हुए दिखाया गया है। वह करण से कहते हैं, 'मैं तुम्हारा दोस्त नहीं हूं। कोई छोटी बात नहीं, कोई बड़ी बात नहीं, सिर्फ मुद्दे का बात।' विवियन, शिल्पा शिरोडकर को यह कहकर नॉमिनेट करते दिख रहे हैं कि उनके गेमप्ले में स्पष्टता की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा से की सीधी बात 

प्रोमो के अंत में विवियन शिल्पा से कहते हैं कि वह करण के साथ अपना समीकरण बरकरार रख सकती हैं। विवियन कहते हैं, 'मैं मेरे रास्ते, तुम तुम्हारे रास्ते। सीधी बात, कोई बकवास नहीं।' इस प्रोमो को कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


विज्ञापन

विवियन ने रिश्तों में लाई क्लैरिटी

प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'विवियन ने रिश्तों में लाई ऐसी क्लैरिटी, हो गई सबकी बोलती बंद। देखिए 'बिग बॉस18', सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे, सिर्फ कलर्स और ऑफिशियल जियोसिनेमा पर।' 'वीकएंड का वार' पर विवियन डीसेना ने अपनी पत्नी नूरन एली से बातचीत की। 

Sikandar: 'सिकंदर' के टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा! इस खास दिन पर दिखेगी फिल्म से सलमान खान की पहली झलक

पत्नी से मिली ये सलाह 

टेलीविजन अभिनेता को अपनी पत्नी से वास्तविकता का पता चला। नूरन ने विवियन को मुद्दों पर आवाज उठाने की सलाह दी। अभिनेता की पत्नी ने कहा, 'आवाज उठाएं। आप उन लोगों का सामना क्यों नहीं कर रहे हैं जो आपके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं? चाहे वह शिल्पा हों या करण। करण पहले ही कह चुका है कि वह आपका दोस्त नहीं बनना चाहता। आपको हर समय समस्या समाधानकर्ता बनने की जरूरत नहीं है। अपने लिए खड़े हों।'

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना का एक और धमाल, वाईआरएफ-पोशम पा के सहयोग की पहली फिल्म का बने हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed