फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Salman Khan questions Shalini Passi about Karan Veer Mehra snoring in Weekend ka war

Bigg Boss 18: सलमान खान ने शालिनी पासी से पूछा करण वीर मेहरा के खर्राटों को लेकर सवाल, बोलीं- 'वे मेरे बेटे..'

Sun, 22 Dec 2024 02:18 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Dec 2024 02:18 PM IST
सार

शालिनी पासी से सलमान खान ने वीकेंड के वार में घर के अंदर जाकर हुए अनुभवों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने करण के खर्राटों और घर के माहौल के बारे में भी शालिनी से कुछ सवाल किए। 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Salman Khan questions Shalini Passi about Karan Veer Mehra snoring in Weekend ka war
सलमान खान - शालिनी पासी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस में मेहमान के तौर पर शामिल हुईं शालिनी पासी ने सलमान खान के साथ वीकेंड का वार में घर के अंदर की कुछ बातें साझा की हैं। शालिनी ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगियों के साथ बहुत अच्छा समय बिताया और खुलासा किया कि क्या वह भविष्य में बिग बॉस की चुनौती लेने और एक प्रतियोगी के रूप में शो में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

सलमान खान ने शालिनी पासी से पूछा सवाल
सलमान खान ने शालिनी पासी से पूछा कि "कैसा रहा घर का सफर आपका? (घर के अंदर कैसा रहा)।" वह जवाब देती है, "मुझे बहुत अच्छा लगा कि मैं जब गई, तो एक टास्क दिया था। टास्क था कि उन्हें मेरा ध्यान रखना है। उन्होंने मेरा बहुत अच्छा ध्यान रखा, मुझे एंटरटेनमेंट भी किया। मुझे घर की लड़कियां बहुत अच्छी लगीं सारी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

करण वीर मेहरा के खर्राटों के लिए बोलीं
सलमान ने पूछा कि क्या उन्हें करणवीर मेहरा के खर्राटों से कोई समस्या है, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इससे दिक्कत थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि ये करण तो उन्हें बुरा नहीं लगा। शालिनी ने कहा कि "मुझे लगा कि जैसे मेरे बेटे की उम्र के हैं तो चलो कोई बात नहीं।”
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

 

Bigg Boss 18: 'उसने कुछ 12 निर्देशकों के नाम लिखे थे..,' सुशांत सिंह राजपूत को लेकर करण वीर मेहरा का बड़ा दावा

 

विज्ञापन

घर के अंदर दिया था ऐसा बयान
शालिनी पासी ने बिग बॉस के घर में कहा कि शालिनी ने कहा, "मेरा काम इतना हो जाता है कि जब टेलीविजन चालू होता है ना तो मेरा दिमाग कहीं और चला जाता है। मुझे लगता है कि दूसरे के काम देखने से, जो भी थोड़ा बहुत अपना कर रही हूं वही करूं।" इसको लेकर अविनाश ने अपनी बात भी रखी। उन्होंने कहा, "अगर मुझे किताबें पढ़ना समय की बर्बादी लगती है, तो क्या मुझे किताबों की दुकान पर जाना चाहिए? अगर मुझे टेलीविजन देखना समय की बर्बादी लगता है, तो मुझे टेलीविजन पर क्यों जाना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed