फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra called Avinash mishra good boy said He is playing the role of a villain

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने अविनाश को बताया अच्छा लड़का, बोले- 'वो विलेन का किरदार लेकर चल रहा है'

Fri, 06 Dec 2024 07:51 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Dec 2024 07:51 AM IST
सार

बिग बॉस के घर में करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह से पत्रकारों ने वन टू वन सवाल किया। इस सवाल में करणवीर मेहरा ने अविनाश मिश्रा को अच्छा इंसान बताया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra called Avinash mishra good boy said He is playing the role of a villain
अविनाश-करणवीर-ईशा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 18 दो स्पेशल गेस्ट घरवालों से बात करते नजर आए। बिग बॉस में निर्देशक अनुराग कश्यप आए। उन्होंने घरवालों से बात की। सबने घर में अपने-अपने एक्सपीरियंस अनुराग कश्यप के साथ साझा किए। इसके साथ ही घर में पत्रकार सौरभ द्विवेदी की एंट्री हुई। उन्होंने भी घरवालों से कुछ सवाल किए।
विज्ञापन

करणवीर मेहरा से हुए सवाल
पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने करणवीर मेहरा से बातचीत की, अभिनेता के निजी जीवन को उजागर किया, उनके खेल पर सवाल उठाए और संभावित प्रतिद्वंद्वी अविनाश मिश्रा के बारे में उनकी राय पूछी। करणवीर मेहरा ने शो में बताया कि कैसे वे घरवालों से शो के बाद भी जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश मिश्रा को बताया अच्छा लड़का
करणवीर मेहरा से अविनाश मिश्रा को लेकर सवाल किए गए। इस पर करणवीर ने कहा कि वो बहुत बढ़िया लड़का है वो। करणवीर मेहरा ने कहा उनका बॉन्ड अच्छा नहीं बनेगा क्योंकि अविनाश इस घर में विलेन का रोल निभा रहा है जो उसकी असलियत से अलग है। करणवीर मेहरा ने कहा कि अंदर से वो अच्छा लड़का है बस एक एक्ट पकड़कर खेले जा रहा है।
विज्ञापन

करणवीर मेहरा ने तजिंदर बग्गा के लिए कही ये बात
करणवीर मेहरा ने बताया कि उन्हें तजिंदर बग्गा की आदतें पसंद नहीं हैं। साथ ही वे अपनी निजी राय व्यक्त नहीं कर रहे हैं। इस शो में अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, तजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा, चाहत पांडे और ईशा सिंह जैसे कई अन्य प्रतियोगियों से पत्रकार श्वेता सिंह, रोहित खिलनानी और सौरभ द्विवेदी ने सवाल किए। सभी से इस जोड़ी ने सवाल किए।

यामिनी और सारा के बीच हुई बहस
शो में रजत दलाल के साथ यामिनी मल्होत्रा और सारा खान के बीच बहस हो गई। यामिनी ने चाहते पांडे का समर्थन किया। दूसरी ओर रजत ने एडिन के चेहरे की विशेषताओं के बारे में अपनी टिप्पणी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed