फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Host Salman Khan And Tv Actress Kamya Punjabi Upset With Vivian Dsena

Bigg Boss 18: सलमान खान-काम्या पंजाबी ने लगा दी विवियन की क्लास, क्या है अभिनेता से नाराजगी की वजह?

Sat, 04 Jan 2025 12:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 04 Jan 2025 12:52 PM IST
सार

बिग बॉस 18 अपने आखिर पड़ाव पर है। कुछ ही हफ्तों में इस शो का विनर कौन होगा, इस बात का पता चल जाएगा। हाल ही में शो के होस्ट सलमान खान और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी विवियन डिसेना की क्लास लगा दी। क्या है, इसकी वजह जानिए? 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Host Salman Khan And Tv Actress Kamya Punjabi Upset With Vivian Dsena
विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena

विस्तार

विवियन डिसेना को ‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत में एक मजबूत प्रतियोगी की तरह देखा जा रहा था। विवियन ने शुरुआत में अच्छा गेम खेला भी, लेकिन कुछ समय से वह बिल्कुल भी ‘बिग बॉस 18’ में एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं। इससे विवियन के फैंस काफी निराश हैं। आज रात को जो एपिसोड ‘बिग बॉस 18’ का टेलीकास्ट होगा, उसमें सलमान खान और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी विवियन को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा पर कसा तीखा तंज, कहा- तुम अपनी ट्रॉफी का ध्यान रखो 

विज्ञापन

काम्या पंजाबी ने मारा ताना 
काम्या पंजाबी, ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी विवियन डिसेना को पहले से जानती हैं। वह कलर्स के ही एक सीरियल में मां-बेटे का रोल कर चुके हैं। काम्या और विवियन की ट्यूनिंग काफी अच्छी है। दोस्त होने के बावजूद काम्या पंजाबी ने ‘बिग बॉस’ के स्टेज पर आकर विवियन को ताना मारा। काम्या का कहना है कि इतने साल से शो में विवियन नहीं आना चाहता था तो इस बार भी नहीं आना चाहिए। वह आगे कहती हैं कि विवियन का गेम बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिख रहा है। वह विवियन से काफी निराश हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

 

विज्ञापन

सलमान खान ने भी लताड़ दिया 
काम्या पंजाबी के बाद ‘बिग बॉस 18’ के होस्ट सलमान खान ने भी विवियन को काफी कुछ सुनाया। सलमान का कहना है कि शो में असल विवियन डिसेना नजर नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह कोई कैरेक्टर निभा रहे हैं। आखिर में सलमान खान ने विवियन को कहा- ‘गेम इज ओवर ब्रो।’

Bigg Boss: रजत दलाल, चुम दरांग और कशिश कपूर की मां ने दी बिग बॉस के घर में दस्तक, अविनाश को मिली जोरदार फटकार  

 

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Host Salman Khan And Tv Actress Kamya Punjabi Upset With Vivian Dsena
करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra

करण वीर मेहरा रियल प्लेयर 
विवियन डिसेना को सलमान खान और अपनी दोस्त काम्या पंजाबी से काफी कुछ सुनने को मिला है। वहीं अगर इस समय ‘बिग बॉस 18’ में सबसे मजबूत प्लेयर की बात करें तो वह करण वीर मेहरा हैं। वह इस समय सबसे अच्छा गेम बिग बॉस के घर में खेल रहे हैं। करण के मुकाबले विवियन डिसेना कहीं ना कहीं गेम में पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed