फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 17 ankita lokhande got emotional after remembering sushant singh rajput read details here

Ankita Lokhande: सुशांत को याद कर बिग बॉस 17 में भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- बहुत अच्छा इंसान था वो...

Tue, 21 Nov 2023 12:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 Nov 2023 12:46 AM IST
सार

सुशांत और अंकिता टीवी शो पवित्र रिश्ता में एक साथ नजर आए थे। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद थी। उस समय घर-घर में इस शो को लोग देखा करते थे।

विज्ञापन
bigg boss 17 ankita lokhande got emotional after remembering sushant singh rajput read details here
अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

विस्तार

अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों के खेल को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में  अभिनेत्री इस शो के एक एपिसोड में अपने दिवंगत पूर्व प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत को याद करती नजर आईं। वे मुनव्वर फारुकी से उनके अंतिम संस्कार के बारे में बात करती नजर आईं। स्टैंड-अप कॉमेडियन उनके साथ अपनी एक शायरी साझा कर रहे थे, और इसके तुरंत बाद अंकिता ने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी का गाना कौन तुझे गुनगुना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

Animal Vs Sam Bahadur: सबसे तेज 10 लाख व्यूज के रिकॉर्ड पर बॉलीवुड की नजर, दूसरी सिनेमाई जंग की तैयारी शुरू

विज्ञापन

भावुक हुईं अंकिता

इसके बाद मुनव्वर ने याद किया कि कैसे उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की विशेष स्क्रीनिंग पर सुशांत से पहली बार व्यक्तिगत मुलाकात की थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकिता अभिनेता के बारे में बात करती हुई भावुक हो जाती हैं और कहती हैं, "बहुत अच्छा इंसान था वो। भूतकाल में उनके नाम का इस्तेमाल करना बहुत अजीब है। मुझे अजीब लगता है। अभी तो फिर भी ठीक है, पहले तो....वो विक्की का भी तो दोस्त था।”
IFFI 2023: 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ आगाज, स्टार्स ने कलाकारी से जमाया रंग

विज्ञापन

सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं हुई थीं शामिल

अंकिता आगे कहती हैं, 'किसी को इस तरह खोने का यह मेरा पहला अनुभव था। यह बहुत चौंकाने वाला था। मैं उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थी। मैं जा ही नहीं सकी। वह विक्की ही था, जिसने मुझे जाने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं देख ही नहीं सकती थी।" बता दें कि सुशांत और अंकिता टीवी शो पवित्र रिश्ता में एक साथ नजर आए थे। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद थी। उस समय घर-घर में इस शो को लोग देखा करते थे।  
Chhath Puja 2023: खेसारी से लेकर अक्षरा सिंह तक, छठ महापर्व पर भक्ति भाव में डूबे नजर आए भोजपुरी स्टार्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed