'छठ' बिहार के लोगों के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं है। यह भाव है उनके लिए जो पूरे साल इसको अपने अंदर समेट के रखते हैं और इस पर्व के करीब आते ही यह भाव उमरने लगता है अपनी मिट्टी के लिए। इसलिए बिहार के लोग पूरे साल कहीं भी हो पढ़ने या कमाने के लिए छठ महापर्व के आते ही उनके अंदर का बिहार जाग जाता है। छठ पूजा बिहार का बेहद खास और अहम त्योहार रहा है। इस बार यह त्योहार 17 नवंबर को शुरू हुआ और 20 नवंबर को खत्म। जहां फिल्म और टीवी स्टार्स ने सभी को छठ के पर्व की शुभकामनाएं दीं, वहीं भोजपुरी सितारों ने भी इसे धूमधाम से मनाया। महापर्व छठ का उत्साह देशभर में देखने को मिला। इस दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी धूमधाम से छठ का त्योहार मनाया. 4 दिन तक चलने वाले इस त्यौहार में सूर्य देवता की पूजा की जाती है और महिलाएं व्रत रखती हैं, भोजपुरी स्टार्स भी छठ की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
Chhath Puja 2023: खेसारी से लेकर अक्षरा सिंह तक, छठ महापर्व पर भक्ति भाव में डूबे नजर आए भोजपुरी स्टार्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन