फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 vikas manaktala will eliminated from salman khan show for casteist comment on archana gautam

Bigg Boss 16: अर्चना पर जातिसूचक कमेंट करना विकास को पड़ा भारी, सलमान खान ने घर से निकाला!

Fri, 30 Dec 2022 04:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 30 Dec 2022 04:26 PM IST
सार

नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट ने 'बिग बॉस' निर्माताओं को नोटिस भेजा है। शो में कंटेस्टेंट द्वारा की गई विवादित जातिगत टिप्पणी पर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 vikas manaktala will eliminated from salman khan show for casteist comment on archana gautam
विकास मानकतला - फोटो : Social media

विस्तार

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में अब एक नया ट्वीट देखने को मिला है। इस शो में अब तक कई प्रतिभागियों के बीच झगड़े हो चुके हैं। वह भी कोई छोटी-मोटी लड़ाई नहीं, बल्कि इस हद तक बात आगे निकल गई है कि प्रतिभागी एक दूसरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर चुके हैं। इस बार शो में लड़ाई की इतनी हद पार हो गई कि संवैधानिक निकाय को बीच में दखल देने पड़ गया। दरअसल, नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट ने 'बिग बॉस' निर्माताओं को नोटिस भेजा है। शो में कंटेस्टेंट द्वारा की गई विवादित जातिगत टिप्पणी पर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

Bigg Boss 16 vikas manaktala will eliminated from salman khan show for casteist comment on archana gautam
विकास मानकतला - फोटो : social media

विकास पर गिरी गाज

दरअसल, इसी हफ्ते शो में अर्चना गौतम और विकास मानकतला की भयंकर लड़ाई हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को नीचा दिखाना में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन विकास ने अर्चना पर जाति सूचक शब्दों से वार किया और इसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने विकास मानकतला के खिलाफ अर्चना गौतम पर जातिगत टिप्पणी करने को लेकर कार्रवाई की मांग की है। एक एपिसोड में विकास ने अर्चना पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'नीच जाति के लोग' कह दिया था। इसके बाद आयोग ने कार्रवाई की और महाराष्ट्र सरकार, राज्य पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एंडेमोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और कलर्स टीवी को नोटिस थमा दिया।

साउथ फिल्मों के एंग्री यंग मैन कहे जाते थे विष्णुवर्धन

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 vikas manaktala will eliminated from salman khan show for casteist comment on archana gautam
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

आयोग ने मांगा जवाब
एससी एसटी आयोग ने इंटरनेट पर वायरल वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा है कि 'यह साफ तौर पर एससी और एसटी अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में मामले की जांच करने का फैसला किया है।' फिलहाल, आयोग ने चैनल व अन्य निर्माता कंपनियों से इस मामले में जवाब मांगा है।
 



Tunisha Sharma Suicide: घटना वाले दिन शो के सेट पर हुआ क्या था? शीजान ने पुलिस को बताया सच

विज्ञापन

Bigg Boss 16 vikas manaktala will eliminated from salman khan show for casteist comment on archana gautam
अर्चना और विकास - फोटो : social media

विकास हुए शो से बाहर
अर्चना पर जातिसूचक टिप्पणी करने का खामियाजा विकास को शो से बाहर होकर चुकाना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के मेकर्स ने आयोग की तरफ से नोटिस मिलने के बाद विकास को तत्काल प्रभाव से 'बिग बॉस 16' से बाहर कर दिया है। यह एलिमिनेशन रातों-रात किया गया है। विकास ने कुछ दिनों पहले ही शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री की थी। इसके बाद से ही लगातार अर्चना और विकास के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिल रही थी।

Bigg Boss 16: 'तुम सबसे कमजोर खिलाड़ी...' सुंबुल से फिर भिड़े शालीन भनोट, 'इमली' ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed