आज से टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन की वापसी होने जा रही है। सलमान खान आज 'बिग बॉस 16' का आगाज करेंगे और दर्शकों को इस सीजन में हिस्सा लेने वाले सितारों से मिलवाएंगे। इस सबके बीच फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में किन सेलेब्स को कैद किया जाएगा। 'बिग बॉस 16' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फाइनल 14 कंटेस्टेंट घर में एंट्री ले चुके हैं। ऐसे में फाइनल कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं कि इस बार बीबी हाउस में कौन से सेलेब्स धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
Bigg Boss 16: आज से 'बिग बॉस' के घर में कैद होंगे ये मशहूर सितारे, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा
साजिद खान
डायरेक्टर और फराह खान के भाई साजिद खान भी इस बार 'बिग बॉस' में नजर आने वाले हैं। साजिद मीटू के आरोप के बाद चर्चा में आ गए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में साजिद क्या कमाल करते हैं।
PS1: क्यों 'विक्रम वेधा' के मुकाबले 'पोन्नियिन सेल्वन' बन सकती है दर्शकों की पहली पसंद? पांच पॉइंट्स में जानिए
टीना दत्ता
टीवी शो 'उतरन' में इच्छा की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली टीना दत्ता भी शो में नजर आने वाली हैं। कई वर्षों से टीना के बिग बॉस में आने की खबरें सामने आती थीं। अब आखिरकार वह बीबी हाउस में नजर आएंगी।
शालीन भनोट
एमटीवी के रियलिटी शो 'रोडीज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शालीन भनोट कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। 'नच बलिए 4' जीतने के बाद उन्होंने दलजीत कौर से शादी कर ली। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। वह आखिरी बार 'नागिन' में नजर आए थे।
Vikram Vedha Box Office Collection Day 1: ऋतिक की फिल्म ने पहले दिन की औसत कमाई, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?
सौंदर्या शर्मा
बिग बॉस के घर में इस बार भोजपुरी अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा नजर आएंगी। सौंदर्या शर्मा पवन सिंह के म्यूजिक वीडियो में नजर आने के बाद वह फेमस हो गई थीं। दिल्ली में जन्मी सौंदर्या एक डेंटिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।