फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 tina Datta evicted from bb house as actress health deteriorate from salman khan show shali bhanot

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' को गुडबाय कहेंगी टीना दत्ता? बिगड़ी तबीयत बन सकती है बेघर होने की वजह

Tue, 24 Jan 2023 12:14 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 24 Jan 2023 12:14 AM IST
सार

वीकएंड का वार एपिसोड में हमें देखने को मिला था कि सलमान खान ने टीना दत्ता और शालीन भनोट की जमक क्लास लगी थी, वहीं आज के एपिसोड में दिखाया गया है कि टीना को मेडिकल इमरजेंसी के कारण बुलाया गया है>

विज्ञापन
Bigg Boss 16 tina Datta evicted from bb house as actress health deteriorate from salman khan show shali bhanot
टीना दत्ता - फोटो : insta

विस्तार

'बिग बॉस 16' अपने अंतिम दिनों में आकर और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सभी कंटेस्टेंट्स का असली चेहरा सामने आ रहा है। जहां वीकएंड का वार एपिसोड में हमें देखने को मिला था कि सलमान खान ने टीना दत्ता और शालीन भनोट की जमक क्लास लगी थी, वहीं आज के एपिसोड में दिखाया गया है कि टीना को मेडिकल इमरजेंसी के कारण बुलाया गया है और खुद अभिनेत्री के प्रियंका से कहा है कि वह घर से बाहर जाने वाली हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्ती इन दिनों काफी अच्छी हो गई है। दोनों एक-दूसरे का साथ देती और सुख-दुख में साथ खड़ी नजर आती हैं। ऐसे में टीना दत्ता अपनी परेशानी बताने के लिए प्रियंका को रूम ले जाती हैं। टीना दत्ता को प्रियंका से कहते हुए सुना जाता है कि वह मेडिकल इमरजेंसी के लिए जा सकती है। जब प्रियंका उनसे सवाल करती हैं तो टीना उन्हें अपने दांत दिखाती हैं, जिन्हें देखकर प्रियंका चौंक जाती हैं। इसके बाद टीना को कहते सुना जाता है कि वह  पिछले एक हफ्ते से उसके दांत किटकिटा रहे हैं। टीना बिग-बॉस से गुजारिश करती हैं कि अपना बैग पैक करते हुए उन्हें मेडिकल रूम में बुला लें। 
विज्ञापन

Athiya Kl Rahul Wedding Pics: एक-दूजे के हुए अथिया-केएल राहुल, शादी के बाद सामने आईं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


टीना की ऐसी गुजारिश सुनकर बिग बॉस उनसे सवाल जवाब करने के लिए उन्हें घरवालों से अलग बाथरूम एरिया में बुलाते हैं। घरवालों को लगता है कि टीना सिर्फ नाटक कर रही हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद वह आती हैं और प्रियंका को हग कर लेती हैं। अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टीना जल्द ही घर से बाहर होने वाली हैं, जिसके पीछे का कारण उनके दांतों में छुपा है। इसके साथ ही अगर टीना दत्ता का बिग बॉस का यह सफर यहीं खत्म हो जाता है तो शालीन भनोट घर में अकेले रह जाएंगे।
James Cameron: 'अवतार 2' ने पूरी दुनिया में कमाए दो बिलियन डॉलर, जेम्स कैमरून ने लगा दी अनोखी हैट्रिक

आपको बता दें, पिछले हफ्ते शालीन भनोट और टीना में जमकर लड़ाई देखने को मिली थी। दरअसल, शालीन ने टीना पर कमेंट करते हुए कहा था कि 'वह एक को छोड़ती हैं तो दूसरे के साथ चिपक जाती हैं।' यह सुनकर टीना आग बबूला हो उठी थीं और उन्होंने भी अभिनेता की एक्स वाइफ को लेकर कमेंट पास कर दिया था। दोनों के बीच हुए इस झगड़े पर सलमान खान ने भी दोनों को जमकर लताड़ लगाई थी। 
Pathaan: 'पठान' रिलीज से पहले ही फैंस पर चढ़ा किंग खान का क्रेज, 2400 रुपये में बिक रहा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed