फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Tina Datta and Nimrit Kaur Ahluwalia fights for kitchen duty shiv thakare

Bigg Boss 16: कैप्टन निमृत पर फूटा टीना दत्ता का गुस्सा, गंवार और जाहिल कहकर बर्तन साफ करने से किया मना

Thu, 01 Dec 2022 10:44 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Dec 2022 10:44 AM IST
सार

मेकर्स की ओर से शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें निमृत और टीना के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। टीना ने कंटेस्टेंट को भी जाहिल और गंवार कह दिया है, जिसके बाद घर में बवाल हुआ।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Tina Datta and Nimrit Kaur Ahluwalia fights for kitchen duty shiv thakare
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। शो में कुछ लोगों के बीच प्यार की शुरुआत हो रही है, तो कुछ के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। इन दिनों निमृत कौर बीबी हाउस की कैप्टन हैं, ऐसे में ड्यूटी को लेकर टीना दत्ता और निमृत में बहस हो जाती है। टीना का निमृत पर गुस्सा फूटता है और वह उन्हें जाहिल कह देती हैं।

विज्ञापन

मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता बर्तन साफ करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ ही देर में टीना चिल्ला कर निमृत को बुलाती और फिर कमरे में जाकर बाहर आने के लिए कहती हैं। इस पर निमृत पूछती है कि क्या हुआ, जिस पर टीना कहती हैं कि जो लोग गंवारों की तरह खाना खाकर अपनी प्लेट में जूठा फेंक देते हैं, हम उसे साफ नहीं कर सकते। क्या सब अपने घर पर भी ऐसे ही गंवार और जाहिल की तरह रहते हैं। मैं और प्रियंका वो बर्तन साफ नहीं करेंगे।

Udit Narayan: उदित नारायण ने पहली पत्नी को छोड़ मुंबई में कर ली थी दीपा गहतराज से दूसरी शादी, जानिए किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीना कमरे से बाहर आते हुए कहती हैं कि जेठानी की तरह पूछ रही है क्या हुआ। इस पर निमृत भी उनके पीछे आती हैं और कहती हैं कि बमबार्डिंग करते हुए आएंगी, तो वह जरूर पूछेंगी कि क्या हुआ। इसके बाद दोनों में खूब बहस होती है, जिसमें शिव ठाकरे भी बोलने लगते हैं। शिव कहते हैं कि अगर इनका सबको जाहिल और गंवार कहना सही हैं, तो हम भी फिर ऐसे ही करेंगे।

Rohanpreet-Neha: रोहनप्रीत ने नेहा को नशे में किया था प्रपोज, मां के कहने पर ही शादी के लिए मानी थीं सिंगर
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

बता दें कि शो में इन दिनों टीना और शालीन के इश्क की दास्तान भी शुरू हो चुकी है। टीना ने शालीन के उन्हें लाइक करने के सवाल का गले लगाकर जवाब दिया और धीरे से आई लव यू बोला। दोनों के बीच आए दिन नोंकझोक देखने को मिलती है, ऐसे में अब प्यार का इजहार होने के बाद उनके बीच क्या कुछ बदलेगा यह देखना दिलचस्प होगा।

Box Office Report: 'दृश्यम 2' के आगे पस्त हुई 'भेड़िया', एडवांस बुकिंग में ऐसा रहा 'अवतार 2' का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed