फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Simi Garewal to enter Salman Khan show played a game with contestants Shaleen Bhanot Tina Datta

Bigg Boss 16: बिग बॉस में होगी सिमी ग्रेवाल की एंट्री, क्या गेम में शालीन का जवाब सुन अपना आपा खो देंगी टीना?

Thu, 12 Jan 2023 11:51 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 12 Jan 2023 11:51 AM IST
सार

मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि सिमी ग्रेवाल शो में एंट्री लेती हैं और कंटेस्टेंट के साथ एक गेम खेलती हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Simi Garewal to enter Salman Khan show played a game with contestants Shaleen Bhanot Tina Datta
सिमी ग्रेवाल, शालीन भनोट, टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' अब अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है और आज से ठीक एक महीने बाद शो का फिनाले भी हो जाएगा। ऐसे में रोजाना बिग बॉस के घर में अलग-अलग ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है और कंटेस्टेंट के परिवार वाले उनसे मिलने आ रहे हैं। वहीं, अब जारी हुए नए प्रोमो में सिमी ग्रेवाल शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।
विज्ञापन

 
जारी हुआ नया प्रोमो
मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि सिमी ग्रेवाल घर में एंट्री लेती हैं। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट गार्डन एरिया में बने सेटअप में पहुंचते हैं और सिमी के साथ एक गेम खेलते हैं। इस गेम में सिमी दो ऑप्शन देती हैं और कंटेस्टेंट को एक जवाब देना होता है। सबसे पहले सिमी प्रियंका चाहर चौधरी से सवाल करती हैं कि अगर उनके सामने दो प्लेट हैं, एक में स्टारडम और दूसरे में प्यार, तो वह किसे चुनेंगी? इस पर प्रियंका प्यार की प्लेट को चुनते हुए कहती हैं कि अगर जीवन में आप खुश हैं, तो इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता।
विज्ञापन

Arun Govil: 'भगवान' के रूप में अरुण के नाम की माला जपते थे लोग, लेकिन अभिनेता ने किरदार के लिए चुकाई भारी कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन


शालीन से सवाल पूछेंगी सिमी ग्रेवाल 
इसके बाद सिमी ग्रेवाल का दूसरा सवाल शालीन भनोट से होता है। वह कहती हैं कि आपके पास दो प्लेट हैं, एक में टीना और दूसरी में चिकन रखा है तो आप किसे चुनेंगे? इस पर शालीन कहते हैं कि मैम मैं दूसरी प्लेट में जो भी होगा उसे चुनना पसंद करूंगा। इसके बाद सिमी कहती हैं, 'टीना को नहीं चुनेंगे? डोन्ट बी हार्ड ऑन हर।' सिमी के यह बात कहते ही सभी घरवाले अपनी हंसी को रोक नहीं पाते तो दूसरे ओर टीना अजीब का एक्सप्रेशन देती हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीना और शालीन फिर बात करते हैं या फिर इस बात पर कोई बहस होगी। 
Avatar 2 on OTT: जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’? जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

घर में आई थीं शालीन-टीना दोनों की मां
बता दें कि बीते एपिसोड में टीना दत्ता और शालीन भनोट की मां घर में आई थीं। दोनों ने बताया था कि कैसे उन दोनों का रिश्ता बाहर अच्छा नहीं लग रहा है। टीना की मां का कहना था कि शालीन को कोई प्यार नहीं है और वह नाटक कर रहा है। वहीं, शालीन की मां ने कहा कि टीना सिर्फ ये सब गेम के लिए कर रही हैं और बाहर ये बहुत ही गंदा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed