फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 shukrawar ka vaar Salman Khan Slams Archana Gautam as she accused makers for stealing her clothes

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के बिग बॉस पर चोरी के आरोप को सुन आगबबूला हुए सलमान, जमकर लगाई एक्ट्रेस की क्लास

Fri, 04 Nov 2022 11:52 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 04 Nov 2022 11:52 AM IST
सार

अर्चना गौतम ने बिग बॉस पर अपने कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अर्चना ने कैमरे के सामने खड़े होकर धमकी दी की वह अब शो में बवाल मचाएंगी, जिसे देख सलमान खान  आगबबूला हो गए।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 shukrawar ka vaar Salman Khan Slams Archana Gautam as she accused makers for stealing her clothes
सलमान खान, अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं, आज शुक्रवार के वार में सलमान खान पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा लेकर आएंगे और सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान अर्चना गौतम की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। अर्चना गौतम ने शो के मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया था, जिस पर सलमान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन

दरअसल, अर्चना गौतम ने कहा कि जब वह बिग बॉस के घर में आई थीं, तो उनके पास चार बैग्स थे, लेकिन उनका सामान घर के अंदर नहीं भेजा गया। अर्चना ने कहा, 'मेरे पास चार बैग थे जो मेरी वैनिटी से गायब हो गए हैं। किसने मेरा बैग चुराया है। अब देखना मैं क्या करती हूं, कोई मुझे नहीं रोक सकता।' इसके बाद अर्चना ने कैमरे के सामने खड़े होकर धमकी दी की वह अब शो में बवाल मचाएंगी।

Box Office Report: 'राम सेतु' बनी अक्षय की चौथी फ्लॉप, 'थैंक गॉड' का ठीक-ठाक प्रदर्शन, 'कांतारा' ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 shukrawar ka vaar Salman Khan Slams Archana Gautam as she accused makers for stealing her clothes
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अर्चका बिग बॉस पर सामान चोरी करने का आरोप सुन सलमान खान आग बबूला हो गए और उन्होंने अर्चना की क्लास लगा दी। सलमान खान ने कहा, 'अर्चना पता नहीं आप किन लोगों के साथ उठती-बैठती हैं लेकिन हम ऐसे लोग नहीं हैं जो किसी का सामान चोरी करें। इस दौरान सलमान काफी गुस्से में नजर आए और फटकार सुनकर अर्चना के मुंह का रंग उतर गया।

Sunny Kaushal: मिली में पिता के साथ काम कर काफी खुश हैं सनी कौशल, बोले- यह मेरी लिए पूरी दुनिया मिलने जैसा है

विज्ञापन

अर्चना गौतम ही नहीं सलमान खान ने शालीन भनोट की भी क्लास लगाई। शालीन जब से शो में आए वह चिकन की रट लगाए हुए हैं। सलमान ने कहा, 'शालीन आपका चिकन चिकन इतना हो गया है कि टास्क से पहले, सोने से पहले, बिग बॉस ये सब क्यों नहीं भेज रहे हो। मैं तो कह रहा हूं कि ये सब भोजना ही नहीं चाहिए। आपका फोकस ट्रॉफी पर होना चाहिए न ही चिकन पर और हंसिए मत। ये बहुत ही इरिटेटिंग है।'

Double XL: 'डबल एक्सएल' की रिलीज से पहले हुमा कुरैशी का खुलासा, अभिनेत्री ने भी झेला बॉडी शेमिंग का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed