Bigg Boss 16: शालीन भनोट के बाद अब उनके घरवालों को मिल रही धमकी, माता-पिता ने नोट साझा कर जाहिर की चिंता
बिग बॉस के घर में हुए नॉमिनेशन टास्क में शालीन और एमसी स्टैन के बीच जबरदस्त बहस होने लगी थी। दोनों के बीच झगड़ा काफी हद तक बढ़ गया था और ऐसे में स्टैन ने शालीन को घर से उठवाने की धमकी दे डाली, जिसके बाद से ही शालीन के पैरेंट्स टेंशन में आ गए हैं।
विस्तार
'बिग बॉस 16' में आए दिन कुछ नया ड्रामा होता रहता है। कभी राशन को लेकर घर में झगड़े होते हैं, तो कभी ड्यूटी को लेकर। ऐसे में कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा होने आम सी बात हो गई है। वहीं, हाल ही में हुए नॉमिनेशन के टास्क के दौरान शालीन भनोट और एमसी स्टैन हाथापाई पर उतर आए थे। इसी बहस में एमसी स्टैन ने शालीन को घर से उठवाने की धमकी दे दी थी। ऐसे में शालीन के पैरेंट्स ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की जान को खतरा बताया है।
बिग बॉस के घर में हुए नॉमिनेशन टास्क में शालीन और स्टैन के बीच जबरदस्त बहस होने लगी थी। दोनों के बीच झगड़ा काफी हद तक बढ़ गया था और ऐसे में स्टैन ने शालीन को घर से उठवाने की धमकी दे डाली, जिसके बाद से ही शालीन के पैरेंट्स टेंशन में आ गए हैं। उन्होंने शालीन के सोशल मीडिया अकाउंट पर एकनोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपने बेटे की लिए चिंता जाहिर की है बल्कि घरवालों को मिल रही धमकी का भी जिक्र किया है।
Love Story: पांच साल का प्यार और चार महीने की सगाई, फिर क्यों अधूरी रह गई अभिषेक-करिश्मा की प्रेम कहानी
View this post on Instagram
शालीन के पैरेंट्स ने लिखा, 'बिग बॉस परिवार के लिए, नमस्ते और आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद जो आप सभी ने हमारे बेटे शालिन को दिया है। कई सारे चैलेंज पार करके शालीन शो में यहां तक पहुंचे हैं। हमें यकीन है कि कई लोगों के दिलों और प्यार को जीतकर ही शो से बाहर निकलेंगे। हालांकि, हम कल रात से चिंतित हैं, जब हमारे बेटे को नेशनल टेलीविजन पर जान से मारने की धमकी मिली। एपिसोड के बाद से ही फैंस की ओर से हमें भी धमकियां मिल रही हैं।'
Chor Police: 21 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे राम-लखन, इस फिल्म में नजर आएगी जैकी-अनिल की जोड़ी
इसके आगे उन्होंने लिखा, 'यह एक रियलिटी शो है, जो मनोरंजन के लिए बना है। यहां पर ऐसे धमकियां मिलना सही नहीं है। हमारा परिवार वास्तव में चिंतित है और हम जानना चाहते हैं कि नेशनल टेलीविजन पर इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है? हम अपने बेटे और परिवार को मिल रही धमकियों के बाद से चिंतित हैं। हमारे लिए हमारे बेटे की खुशी और सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है।'
Bigg Boss 16: क्या श्रीजिता डे ने टीना दत्ता से लिया बदला? नेशनल टीवी पर शालीन की दोस्त की उड़ाई धज्जियां