फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   reports claimed Jackie shroff Anil Kapoor reunite together for Anees Bazmee upcoming film chor police

Chor Police: 21 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे राम-लखन, इस फिल्म में नजर आएगी जैकी-अनिल की जोड़ी

Thu, 22 Dec 2022 05:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 22 Dec 2022 05:34 PM IST
सार

जैकी-अनिल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। अपकमिंग फिल्म में दोनों कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
reports claimed Jackie shroff Anil Kapoor reunite together for Anees Bazmee upcoming film chor police
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी 21 साल बाद बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आने वाली है। जैकी-अनिल की फिल्म राम लखन तो आपको याद ही होगी, वह 90 के दशक की हिट फिल्मों में से एक थी। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम किया। जैकी-अनिल को एक साथ स्क्रीन शेयर किए हुए काफी समय हो गया है। ऐसे में दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने का जो क्रेज है, वह बहुत जल्द हमारे सामने होगा। दोनों ही एक्टर्स इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए तैयार हैं। यदि ऐसा होता है तो यह रीयूनियन दर्शकों के लिए एक खास पैकेज होगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभाष घई के निर्देशन में काम करने के लिए तैयार है। जैकी-अनिल की जोड़ी चोर पुलिस नाम की एक कॉमेडी फिल्म में काम करते हुए नजर आएगी। इसे लेकर दोनों से बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी, जो चोरों के परिवार के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। इसमें अनिल कपूर चोरों के खानदान से तो जैकी श्रॉफ पुलिस के खानदान से होंगे। फिल्म में दोनों की जबर्दस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो सुभाष घई और अनीस बज्मी फिल्म को प्रॉड्यूस करेंगे। साथ ही, इसके निर्देशन के लिए रवि जाधव से बातचीत चल रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि फिल्म की कहानी फाइनल हो चुकी है। फिल्म के लिए एक युवा जोड़ी की तलाश चल रही है, जिसमें किसी चर्चित हीरो और हीरोइन को साइन करने की तैयारी है।

विज्ञापन

बता दें कि जैकी और अनिल आखिरी बार फिल्म 'लज्जा' में साथ नजर आए थे, जो 2001 में रिलीज हुई थी। दोनों  ने 'राम लखन' से लेकर 'कर्मा', 'कभी न कभी', 'त्रिमूर्ति', 'अंदर बाहर', 'काला बाजार' और 'शूटआउट एट वडाला' समेत 13 फिल्मों में साथ काम किया।

यह भी पढ़ें: पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed