Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में साजिद खान को याद आया अपना एक्स रिलेशनशिप, अंकित से किया दिल का हाल बयां
बिग बॉस 16 में हाल ही में अंकित और प्रियंका का झगड़ा देखने को मिला था, जिसके बाद साजिद खान को अपना एक्स रिलेशनशिप याद आ गया। डायरेक्टर ने अंकित के साथ इस बारे में बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस 16' जब से साजिद खान की एंट्री हुई है, वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, शो में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिलते हैं। हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच गहमागहमी देखने को मिली। प्रियंका को जब अंकित की उन्हें लेकर सौंदर्य से बात करने के बारे में पता चलता है, तो वह आगबबूला हो जाती हैं। वहीं, इस झगड़े के बारे में सुनकर साजिद खान को अपने पुराने प्यार की याद आ जाती है।
दरअसल, हुआ यह कि अंकित गुप्ता सौंदर्या शर्मा से बात करते हैं कि प्रियंका हमेशा बस गेम की बात करती हैं। टास्क के दौरान जब ये स्टेटमेंट बाहर आया तो अभिनेत्री का गुस्सा फूट गया। अंकित ने प्रियंका को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी। इस दौरान साजिद खान अंकित को कहते हैं उन्हें प्रियंका को मनाते रहना चाहिए। साथ ही साजिद को अपनी एक्स याद आ गई।
Dev Anand: जब देव आनंद से ज्यादा उनके डुप्लीकेट के पास आने लगीं फिल्में, ऐसा था दिग्गज अभिनेता का रिएक्शन
अंकित ने साजिद को पूरी बात बताई, तो साजिद ने कहा कि इतने छोटे से स्टेटमेंट पर इतना पैनिक क्यों होना है। मैं भी इन चीजों से गुजर चुका हूं। मैं ऐसी कुछ रिलेशनशिप में रहा हूं जहां पर लोग हाइपर हो जाते थे। इस पर अंकित सफाई देते हुए कहते हैं कि वह और प्रियंका सिर्फ दोस्त हैं, रिलेशनशिप में नहीं हैं। इसके बाद साजिद यह कहते हैं कि एक रिलेशनशिप में आप सुना नहीं सकते, आपको सुनना ही पड़ता है। अपने इसी स्टेटमेंट के चलते साजिद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
Box Office Report: 'दृश्यम 2' के आगे पहले ही दिन 'एन एक्शन हीरो' का निकला दम, लगातार कमजोर पर रही 'भेड़िया'
बता दें कि साजिद खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद खान की गौहर खान के साथ तो सगाई भी हो गई थी, लेकिन वह ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। इसके अलावा साजिद का नाम जैकलीन फर्नांडीज, तमन्ना भाटिया, रक्षंदा खान और ईशा गुप्ता के साथ भी जुड़ा था।
Shah Rukh Khan: बेटी सुहाना थी शाहरुख खान का बड़े पर्दे से ब्रेक लेने की वजह, एक्टर ने किया खुलासा