फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 promo sreejita de comment on gori nagori standardless mc stan stand for her

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे ने गोरी नागौरी को कह डाला 'गंवार', पूरे घर में हुआ जमकर बवाल; यहां देखें प्रोमो

Tue, 11 Oct 2022 04:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 11 Oct 2022 04:20 PM IST
सार

'बिग बॉस' के 16वें सीजन में भी रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं, अब श्रीजिता डे ने गोरी नागौरी के लिए कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद पूरे घर में बवाल हो गया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 promo sreejita de comment on gori nagori standardless mc stan stand for her
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और बीते कुछ ही दिनों में ही साफ हो गया है कि शो में कौन-कौन दोस्त है और किनके बीच दुश्मनी शुरू हो रही है। इसी वजह से घर में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब सारा बवाल देखने को मिल रहा है। शो के पहले 'वीकएंड का वार' में मान्या और श्रीजिता डे के बीच लड़ाई हुई, जिसमें ब्यूटी क्वीन ने टीवी एक्ट्रेस के काम पर सवाल उठा दिया था। वहीं, अब श्रीजिता डे ने राजस्थान की शकीरा गोरी नागौरी पर एक ऐसा कमेंट कर डाला है, जिस वजह से पूरे घर में बवाल खड़ा हो गया।

विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो में लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के किचन एरिया में सभी लोग खड़े हैं और किसी बात पर पहले से ही बहस चल रही है। इसी बीच श्रीजिता अचानक से बोल पड़ती हैं कि ये लोग मुंह लगाने के लायक नहीं है। इसके साथ ही श्रीजिता 'स्टैंडर्डलेस' शब्द का भी इस्तेमाल करती हैं। श्रीजिता का यह कमेंट गोरी नागौरी के लिए होता है और इसी वजह से गोरी का गुस्सा फूट पड़ता है।



यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: श्वेता बच्चन ने माता-पिता को बताया था ओवर प्रोटेक्टिव, बेटी को बचपन में मिलती थी यह सजा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरी नागौरी श्रीजिता पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहती हैं कि यह ऐसे कैसे बोल सकती है। वहीं, प्रियंका भी आगे आकर कहती हैं, 'इंग्लिश आती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि बाकि लोग गंवार है। वहीं, एमसी स्टेन भी गोरी नागौरी के सपोर्ट में खड़े होते हैं और वह उनके लिए बोलते हैं। इस पूरे बवाल में घर के सभी लोग कूद पड़ते हैं। सभी एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और इस प्रोमो से साफ है कि आने वाले एपिसोड में 'बिग बॉस' में खूब सारा बवाल देखने को मिलेगा लेकिन यह चीज शो के फैंस के लिए काफी मजेदार होगी।

यह भी पढ़ें:- Amitabh Family Tree: अमिताभ के परिवार में इन लोगों को नहीं जानते होंगे आप, देखें बच्चन का 'फैमिली ट्री'
 

विज्ञापन

बता दें कि 'बिग बॉस' के लगभग हर सीजन में देखने को मिला है कि पहले हफ्ते में शो से कोई बाहर नहीं होता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। दावा किया जा रहा था कि सीजन 16 के पहले हफ्ते एमसी स्टेन बाहर हो जाएंगे। लेकिन सलमान खान ने सभी को सरप्राइज देते हुए पहले हफ्ते के एविक्शन को रोक दिया है। लेकिन इस हफ्ते में 'बिग बॉस 16' के घर से जरूर कोई  बाहर जाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed