{"_id":"63c0f64e99d140642972a236","slug":"bigg-boss-16-promo-salman-khan-gave-a-special-gift-bharti-harsh-son-on-lohri-teena-datta-sajid-khan-archana-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: सलमान ने लोहड़ी पर भारती के बेटे को दिया स्पेशल गिफ्ट, जानें क्यों उड़ा टीना का मजाक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: सलमान ने लोहड़ी पर भारती के बेटे को दिया स्पेशल गिफ्ट, जानें क्यों उड़ा टीना का मजाक
Fri, 13 Jan 2023 03:00 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 03:00 PM IST
सार
बिग बॉस 16 का प्रोमो जारी हुआ है। इसमें भारती सिंह अपने पति के साथ वीकेंड का वार में नजर आएंगी। साथ ही, उनका बेटा गोला भी होगा। इसके बाद सलमान खान भारती के बेटे को अपना सिग्नेचर ब्रेसलेट लोहड़ी के मौके पर गिफ्ट के तौर पर देते हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss 16 promo
- फोटो : social media
विस्तार
बिग बॉस 16 अभी तक के सबसे हिट सीजन में से एक है। इस बार के सीजन में कंटेस्टेंट अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। जिसमें लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया नजर आए हैं। इस एपिसोड में भारती के साथ उनके बेटे गोला भी नजर आने वाले हैं। जिसके साथ होस्ट सलमान खान मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही उन्होंने भारती के बेटे गोला को लोहड़ी के मौके पर एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया है।
विज्ञापन
सलमान ने दिया गोला को स्पेशल गिफ्ट
नये प्रोमो में भारती सिंह अपने बेटे गोला( लक्ष्य) को बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान से मिलवाने के लिए वीकेंड के वार में ले जाती हैं। शो के दौरान सलमान खान गोला को अपनी गोद में उठा लेते हैं और उसके साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान सलमान खान गोला को लोहड़ी का स्पेशल गिफ्ट भी देते हैं। सलमान भारती के बेटे गोला यानी लक्ष्य को अपना सिग्नेचर ब्रेसलेट देते हैं। जिसके बाद भारती अपनी खुशी जाहिर करती है और कहती है कि सलमान भाई बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही भारती अपने बेटे गोला से प्यार से कहती है कि सारी हीरोइनों के नंबर मांग लो।
विज्ञापन
Bigg Boss 16: सुंबुल की वजह से शिव-साजिद की दोस्ती में आई दरार? क्या टूट जाएगी मंडली?
विज्ञापन
भारती ने उड़ाया टीना का मजाक
इसके बाद भारती और पति दोनों गोला को सलमान खान की गोद में छोड़ कर भागते हुए दिखाए गए हैं। वहीं भारती और पति शो के अंदर जाकर कंटेस्टेंट से मिलते हैं। उनके साथ मस्ती और मजाक करते हुए नजर आते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि भारती टीना दत्ता के साथ मस्ती करती हुई नजर आती है। दरअसल बीते एपिसोड में टीना की मां श्रीजिता को टीना समझकर गले लगा लेती हैं। इसी को लेकर भारती टीना के साथ मस्ती करती है, जिस पर सभी घरवाले ठहाके लगाकर हंसते हुए नजर आते हैं।
Madan Puri: बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं 'मोगैंबो' के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता