फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Grand Finale Salman Khan Announced Mc Stan Winner Know all detail here

Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस 16 के विनर बने एमसी स्टैन, शिव ठाकरे को मात देकर ट्रॉफी की अपने नाम

Mon, 13 Feb 2023 12:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Feb 2023 12:39 AM IST
सार

23 साल के एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है। बचपन से ही उन्हें संगीत में रुचि थी। यही वजह थी कि महज 12 साल की उम्र में उन्होंने कव्वाली सुननी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Grand Finale Salman Khan Announced Mc Stan Winner Know all detail here
एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमसी स्टैन ने बिग बॉस सीजन 16 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 19 हफ्तों तक घर में मजबूती से टिके रहने के बाद उन्होंने यह ट्रॉफी अपने नाम की। इस शो के फिनाले में टॉप पांच सदस्य के बीच कड़ा मुकाबला था। जिनमें स्टैन ने सभी को मात देते हुए यह जीत हासिल कर ली है। 
विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: वैलेंटाइन वीक पर 'नय्यो लगदा' गाना हुआ रिलीज, सलमान और पूजा का दिखा रोमांटिक अंदाज
विज्ञापन

 

Bigg Boss 16 Grand Finale Salman Khan Announced Mc Stan Winner Know all detail here
एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया

माना जा रहा था बिग बॉस  सीजन 16 का खिताब प्रियंका चाहर चौधरी या फिर शिव ठाकरे जीत सकते हैं, लेकिन नतीजे बिलकुल इसके उलट आए हैं। सभी को चौंकाते हुए स्टैन नए विनर बन गए हैं। बता दें कि फिनाले में आखिरी दो कंटेस्टेंट के रूप में प्रियंका जगह बनाने में नाकाम कर गईं और उन्हें घर से बाहर आना पड़ा। इसके बाद स्टैन और शिव के बीच ट्रॉफी के लिए सीधा मुकाबला था। हालांकि, शो में दोनों दोस्त यह कहते नजर आए कि कोई भी जीते उन्हें खुशी होगी। इसके बाद सलमान ने विनर के रूप में स्टैन के नाम की घोषणा कर दी।
MC Stan: एमसी स्टेन ने कभी सड़कों पर गुजारी थीं रातें, जानें फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी

Bigg Boss 16 Grand Finale Salman Khan Announced Mc Stan Winner Know all detail here
एमसी स्टैन - फोटो : social media

23 साल के एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है। बचपन से ही उन्हें संगीत में रुचि थी। यही वजह थी कि महज 12 साल की उम्र में उन्होंने कव्वाली सुननी शुरू कर दी। इसके बाद अल्ताफ का मन रैप की तरफ ज्यादा आकर्षित होने लगा और फिर धीरे-धीरे उन्होंने रैप करना शुरू कर दिया। आज स्टैन रैपर के साथ सॉन्ग राइटर और कंपोजर भी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है। 
Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब कियारा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाया शादी का यह रोमांटिक फोटो

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Grand Finale Salman Khan Announced Mc Stan Winner Know all detail here
एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बिग बॉस के फिनाले एपिसोड में टॉप फाइव में सबसे पहले शालीन भनोट बाहर हुए थे। उसके बाद अर्चना गौतम भी बेघर हो गई थीं।  उनके घर से बाहर निकले के कुछ समय बाद प्रियंका चाहर चौधरी भी बिग बॉस हाउस से बाहर हो गई थीं। बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शाम सात बजे शुरू हुआ था और यह शो लगभग साढ़े पांच घंटे से भी ज्यादा चला।
Archana Gautam: 'मिस इंडिया बिकिनी' जीत चुकी हैं अर्चना गौतम, अब टूट गया 'बिग बॉस 16' जीतने का सपना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed