फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Farah khan slams tina datta priyanka choudhary for making fun of shalin leaves the show angrily

Bigg Boss 16: फराह खान ने लगाई टीना और प्रियंका को फटकार, ‘इच्छा’ की इस हरकत के बाद बीच में ही छोड़ा शो

Fri, 27 Jan 2023 10:27 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 27 Jan 2023 10:27 AM IST
सार

मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान की जगह फराह खान नजर आ रही हैं। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि फराह टीना और प्रियंका का क्लाई लगाएंगी और बात बढ़ने पर वह शो को बीच में ही छोड़कर चली जाएंगी।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Farah khan slams tina datta priyanka choudhary for making fun of shalin leaves the show angrily
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब जल्द ही शो को अपना विनर मिल जाएगा। लेकिन इससे पहले कंटेस्टेंट के बीच आए दिन टास्क के दौरान जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इस हफ्ते वीकएंड का वार में सलमान खान की जगह फराह खान शो को होस्ट करती नजर आएंगी। फराह वीकएंड पर प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता की शालीन भनोट का मजाक उड़ाने पर जमकर क्लास लगाएंगी।

विज्ञापन

 
मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें फराह खान नजर आ रही हैं। इसके बाद वह प्रियंका और टीना की शालीन का मजाक बनाने के लिए जमकर फटकार लगाती हैं, जिसपर टीना बीच में ही बोलती रहती हैं। टीना का फराह की बात को पूरा न होने देने से पहले ही बीच में बोलना निर्देशक को पसंद नहीं आता। ऐसे में टीना का बर्ताव देखकर फराह शो को बीच में ही छोड़कर चली जाती हैं।
विज्ञापन

 
फराह खान कहती हैं, 'आप लोगों को टीना से सीखना चाहिए। अपने फायदे के लिए किसी को यूज करो और फिर टिशू पेपर बनाकर फेंक दो। इनका दांत टूटना इतना सीरियस है कि ये घर से निकल जाएं और शालीन जो नाइटमेयर से गुजर रहा है, उसका तुम लोगों ने मजाक बना दिया। और शालीन क्या कर रहा है तू? मुझे थप्पड़ मारकर तुझे जगाना है। वापस दे।' इसके बाद फराह प्रियंका से कहती हैं कि जो प्रियंका हमेशा सच्चाई सच्चाई करती थी, उसकी सच्चाई का बबल अब फूट गया है। इसके बाद टीना बीच में ही एटीट्यूड दिखाने लगती हैं, जिससे फराह खान को गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं, 'तुम अपना एटीट्यूड रख सकती हो। इसी से लोगों को प्रॉब्लम है। अब तुम सुन रही हो या मैं जाऊं?' इसके बाद फराह वहां से चली जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan: कश्मीर में भी ‘पठान’ की सुनामी, 32 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, थिएटर के बाहर लगे हाउसफुल के बोर्ड
 

इसके अलावा शुक्रवार का वार में मस्ती मजाक भी देखने को मिलेगा। शो में फराह के साथ कार्तिक आर्यन और अनिल कपूर भी आएंगे। जहां कार्तिक आर्यन के साथ प्रियंका और अर्चना को एक रोमांटिक सीन करने का मौका मिलेगा, तो एमसी स्टैन अपनी भाषा अनिल कपूर को सिखाएंगे। ऐसे में यह शुक्रवार का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। 
Shehnaaz Gill: कभी घर छोड़कर चुना था अभिनय का रास्ता, 'पंजाब की कटरीना' से ऐसे बनीं 'इंडिया की शहनाज'

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed