फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Farah Khan Entered in BB House to Support his Brother Sajid Khan

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में हुई फराह खान की एंट्री, शिव, अब्दु और स्टैन से बोलीं- मुझे तीन और भाई मिल गए

Sun, 08 Jan 2023 05:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 08 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

ताजा अपडेट के मुताबिक फराह इस समय बिग बॉस के लिए शूट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने घरवालों के साथ जमकर मस्ती मजाक किया।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Farah Khan Entered in BB House to Support his Brother Sajid Khan
साजिद खान, फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 के आगामी एपिसोड में सभी प्रतिभागियों के घरवाले उनसे मुलाकात करने के लिए बिग बॉस के घर के अंदर जाएंगे। बीते दिन यानी शनिवार को सलमान के साथ मंच पर कई कंटेस्टेंट्स के घरवाले नजर आए थे। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो घर के अंदर बिग बॉस की पूर्व होस्ट रहीं फराह खान भी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह अपने भाई साजिद खान को सपोर्ट करने के लिए बीबी हाउस में दिखेंगी। 

विज्ञापन

KRK: केआरके ने की बॉलीवुड फिल्मों के लिए अनोखा नियम बनाने की अपील, बोले- मुनाफे का 80 प्रतिशत सरकार को जाए

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Farah Khan Entered in BB House to Support his Brother Sajid Khan
फराह खान - फोटो : social media
शिव, स्टैन और अब्दु को बताया भाई

ताजा अपडेट के मुताबिक फराह इस समय बिग बॉस के लिए शूट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने घरवालों के साथ जमकर मस्ती मजाक किया। उन्होंने प्रियंका की तुलना दीपिका पादुकोण से कर डाली। वहीं, उन्होंने शालीन को घर का शाहरुख खान बताया। इसके अलावा उन्होंने साजिद से हमेशा झगड़ने वाली अर्चना को तीखी मिर्ची बताया। साथ ही, उन्होंने एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और अब्दु को अपना भाई बताया। फराह ने सभी घरवालों को शो खत्म होने के बाद अपने घर खाने पर भी बुलाया। 
Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, 'देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए'

Bigg Boss 16 Farah Khan Entered in BB House to Support his Brother Sajid Khan
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस होस्ट कर चुकी हैं फराह

बता दें कि आने वाले एपिसोड में फराह के अलावा टीना, एमसी स्टैन, शालीन की मां भी घर में नजर आएंगी। वहीं, निमृत के पिता और अर्चना के भाई भी दोनों को सपोर्ट करने के लिए घर में कदम रखेंगे। बीते दिन ही निमृत के पिता ने प्रियंका पर इंसिक्योर होने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि फराह खान बिग बॉस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। पिछले सीजन में जब सलमान दबंग टूर में बिजी थे, तब फराह ने ही शो को होस्ट किया था। सलमान की गैर मौजूदगी में उन्होंने इस शो का बखूबी संचालन किया था। 
B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed